{"_id":"622e35d35dad9220a422dafe","slug":"video-of-former-minister-of-state-dharam-singh-saini-breaking-the-boards-of-development-works-goes-viral-saharanpur-news-mrt580379010","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर बहुल गांवों में पूर्व मंत्री के खिलाफ गुस्सा: विकास कार्यों के बोर्ड तोड़े, सपा नेता धर्मसिंह सैनी ने दिया बड़ा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर बहुल गांवों में पूर्व मंत्री के खिलाफ गुस्सा: विकास कार्यों के बोर्ड तोड़े, सपा नेता धर्मसिंह सैनी ने दिया बड़ा जवाब
Tue, 15 Mar 2022 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Mar 2022 06:02 PM IST
सार
सहारनपुर के गुर्जर बहुल गांवों में पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बोर्ड तोड़ने के कई वीडियो हाल ही में वायरल हुए हैं। वहीं धर्मसैनी ने भी लोगों को इसका जवाब दिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में पूर्व मंत्री धर्मसिंह सैनी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बोर्ड तोड़ते कई वीडियो वायरल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विधानसभा चुनाव में नकुड़ विधानसभा सीट से हारने वाले सपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी का गुर्जर बहुल गांवों में कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। बीते दो दिन से क्षेत्र में सोशल मीडिया पर विरोध वाले चार वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
दो वीडियो में सरसावा क्षेत्र के ग्राम भिक्खनपुर और ग्राम सोराना के कुछ लोग धर्म सिंह सैनी के विकास कार्यों के बोर्ड पर हथौड़े चलाकर उसे तोड़ रहे हैं, जबकि दो वीडियो में गुर्जर समुदाय के युवक डॉ. धर्म सिंह सैनी पर अभद्र रूप से व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए भी दिख रहे हैं। लोगों को आशंका है कि इससे क्षेत्र में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज
विज्ञापन
इस संबंध में डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, अभी बहुत कुछ होना बाकी है। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि उनके ऊपर आरोप लगाया जाता था कि उन्होंने केवल जाति विशेष के गांवों में विकास कार्य कराए हैं, जबकि गुर्जर बहुल गांव में विकास कार्यों के बोर्ड तोड़ने की घटना से साबित हो गया है कि उनके द्वारा समान रूप से सभी गांवों में लगातार विकास कार्य कराए गए हैं।
धर्म सिंह सैनी ने कहा कि यदि गुर्जर समुदाय को उनके विकास कार्यों के बोर्ड से इतनी नफरत है तो वे बजाए बोर्ड के उनके विकास कार्यों, जिसमें सड़कें, खड़ंजा, पंचायत भवन आदि हैं को तोड़ दें और उनके द्वारा गांव में लगवाए गए हैंडपंपों को उखाड़ फेंके।
यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें