{"_id":"66847236d558f3715a036d54","slug":"vicky-son-of-notorious-sushil-mustache-arrested-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-106118-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुख्यात सुशील मूंछ का बेटा विक्की गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुख्यात सुशील मूंछ का बेटा विक्की गिरफ्तार
Wed, 03 Jul 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में कुख्यात सुशील मूंछ का बेटा विवेक उर्फ विक्की। स्रोत-पुलिस
देवबंद। नौ वर्ष पूर्व लाइसेंसी पिस्टल चोरी होने के मामले में पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे विवेक उर्फ विक्की को देवबंद पुलिस ने मुजफ्फरनगर के गांव मथेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने विक्की को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी ललित त्यागी ने 23 जुलाई 2015 को तहरीर देकर लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। मगर कई सालों तक चोरी हुई रिवाल्वर का कोई सुराग नहीं लगा था। विवेचना के दौरान विक्की का नाम प्रकाश में आया था। 3 जनवरी 2023 को जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से चोरी हुई रिवाल्वर बरामद हुई थी। मुजफ्फरनगर पुलिस ने थाना रतनपुरी में विवेक उर्फ विक्की के खिलाफ धारा 3 25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद अदालत ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व धारा 82 के आदेश जारी कर दिए थे। देवबंद पुलिस ने मंगलवार को विक्की को मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी स्थित गांव मथेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।