फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Verification of eligible beneficiaries of PM Housing Scheme will be done through AI technology

Saharanpur News: एआई तकनीक से होगा पीएम आवास योजना के पात्रों का सत्यापन

Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Verification of eligible beneficiaries of PM Housing Scheme will be done through AI technology
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के सत्यापन में अब किसी की मनमानी नहीं चलेगी। सत्यापन के लिए साफ्टवेयर में एआई तकनीक अपने आप अपात्रों की छंटनी कर देगी। जिससे गड़बड़ की गुंजाइश नहीं रहेगी। जिले में सर्वे के लिए 300 सर्वेयर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन




जिले की 884 ग्राम पंचायतों में से 810 ग्राम पंचायतों में सर्वे का शुरू हो गया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए पात्रों का सत्यापन किया जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर की खासियत यह है कि सर्वेयर की ओर से जो भी फोटो अपलोड की जाएगी यदि उसमें पक्की ईंट लगी होगी तो सॉफ्टवेयर उसकी छंटनी कर देगा। योजना के तहत सिर्फ कच्चे घर वाले लोगों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचे इसके लिए तीन स्तरों पर सत्यापन होगा। पहला सत्यापन एआई सॉफ्टवेयर करेगा। दूसरा सत्यापन जिला स्तर के अधिकारी द्वारा किया जाएगा। तीसरा सत्यापन ब्लॉक स्तर के अधिकारी करेंगे। इस बार सर्वे करने वाले कर्मी की बॉयोमेट्रिक सत्यापन और लाभार्थी का रेटिना स्कैन करना आवश्यक है, साथ ही लाभार्थी को कोई फार्म भी नहीं भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

पीएम आवास योजना के लिए सत्यापन जारी है। सत्यापन का कार्य हर हाल में 31 मार्च तक पूरा होना है। योजना का लाभ कच्चे घर वाले लोगों को ही मिलेगा।
- प्रणय कृष्ण, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed