फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicles collided in the fog, blocked on the highway

कोहरे में टकराए वाहन, हाइवे पर जाम लगा

Tue, 05 Feb 2019 12:31 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Tue, 05 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Vehicles collided in the fog, blocked on the highway
देवबंद में हाइवे पर टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में दोपहर तक छाया रहने वाला घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार की सुबह तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी के समीप आगे का कुछ दिखाई नहीं पडने पर कई भारी वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मौसम का मिजाज फरवरी माह आरंभ होते ही बदल गया है। ठंड में एकाएक फिर से इजाफा हो गया है। सुबह से दोपहर तक वातावरण कोहरे की चपेट में रहने से लोगों खासकर सडक़ों पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रहा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण 10 कदम आगे का भी दिखाई नहीं पड़ता है।
विज्ञापन


जिस कारण वाहन सड़कों पर रेंगकर चल रहे हैं। मिनटों का सफर लोगों को घंटों में तय करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाने के चलते तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी के समीप बजरी और लकड़ी से भरे ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं एक घोड़ा तांगे वाला भी इनकी चपेट में आ गया, लेकिन गनीमत रही कि किसी को भी चोट नहीं आई है। जिसके चलते सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिलने पर आवागमन सुचारु हो पाया।


वहीं, त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वेधशाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि मौसम अभी कुछ दिन और ऐसा ही बना रहेगा। बुधवार व बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने के बाद ही मौसम खुल पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed