फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicle returning from ritual turban overturns, 10 women injured

रस्म पगडी से लौट रहे परिवार का वाहन पलटा, दस महिलाएं घायल

Thu, 27 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicle returning from ritual turban overturns, 10 women injured
रस्म पगड़ी से लौट रहा वाहन पलटा, 10 महिलाएं घायल
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। रिश्तेदार की रस्म पगड़ी से लौट रही महिलाओं से भरा छोटा हाथी देहली रोड पर जंधेड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दस से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। सभी घायल महिलाएं थाना नानौता के गांव ढाकादेवी की रहने वाली हैं। हादसे के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की शाम के करीब छह बजे सहारनपुर की ओर से छोटा हाथी लौट रहा था। तेज रफ्तार के चलते जंधेड़ा गांव के पास रजबहे की पुलिया पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिससे सवार महिलाओं की चीख-चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने किसी तरह वाहन से महिलाओं को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यूनिटेक चौकी प्रभारी राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि छोटे हाथी वाहन को कब्जे में ले लिया गया है आरोपी चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed