फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicle inspection will become expensive from the new year

Saharanpur News: नए साल से महंगा हो जाएगा वाहन की जांच कराना

Sat, 28 Dec 2024 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Vehicle inspection will become expensive from the new year

विज्ञापन
सहारनपुर। नए साल से प्रदूषण की जांच कराना महंगा हो जाएगा। प्रदूषण की जांच का खर्च पांच प्रतिशत बढ़ जाएगा। मौजूदा दर से पांच रुपये अधिक देने होंगे। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से नई दरें जारी कर दी गई है।
जिले में करीब 44 प्रदूषण जांच केंद्र हैं। पीयूसीसी 2.0 एप की मदद से प्रमाण पत्र बनाने का नियम है। इस एप की मदद से वाहन के आगे व पीछे से पांच फोटो और पांच सेकंड का वीडियो अपलोड होता है।
विज्ञापन

इसके बाद उत्सर्जन यंत्र के जरिए निकलने वाले वाहन धुएं से कार्बन मोनो ऑक्साइड व हाइड्रो कार्बन समेत प्रदूषकों के प्रतिशत का आकलन होता है। इस प्रक्रिया के पूर्ण करने के बाद एप प्रमाण पत्र निर्गत करता है। दोपहिया वाहनों का प्रदूषण जो अभी 60 रुपये में होता है वह एक जनवरी से 65 रुपये में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल तीन पहिया और चौपहिया वाहनों का शुल्क 80 से बढ़कर 85 रुपये तक होगा। इसी तरह सीएनजी चलित वाहनों का शुल्क भी 85 रुपये होगा। साथ ही डीजल वाहनों का शुल्क 115 रुपये होगा, जो अभी 110 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed