फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vegetable producer farmers destroyed in lockdown

लॉकडाउन में तबाह हो गए सब्जी उत्पादक किसान

Mon, 18 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Vegetable producer farmers destroyed in lockdown
छुटमलपुर की मुजफ्फराबाद मंडी से ट्रक में लोड होती सब्जियां - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। लॉकडाउन में सब्जी और पालेज उत्पादक किसान तबाह हो गए हैं। खरीदार न होने की वजह इस बार मंडी में उन्हें गत वर्ष की अपेक्षा तिहाई से भी कम भाव मिल रहा है। इसके चलते उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। टमाटर और खीरे की फसल तो इस सीजन में बुरी तरह पिट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पचास से ज्यादा गांवों में बड़ी संख्या में किसान सोलानी, हिंडन, लालो आदि नदी में पालेज लगाते हैं। इसके साथ ही इस इलाके में सब्जी की खेती भी व्यापक पैमाने पर होती है। इसके लिए बहुत से भूमिहीन पांच हजार रुपये प्रति बीघा जमीन ठेके पर लेकर केवल सब्जी पैदा करने का ही काम करते हैं। पिछले सालों तक तीन माह की सब्जी की फसल में ये किसान साल भर का खर्च आसानी से निकाल लेते थे, लेकिन इस बार लॉक डाउन के चलते सब्जी उत्पादक किसान बरबाद हो गए हैं। अलावलपुर गांव निवासी खीरा उत्पादक पप्पू, रोहताश, गुडंब के राव फरमान, डाडा पट्टी के राकेश सैनी ने कहा पिछले साल तीन सौ रुपये प्रति बैग तक खीरा बिका था, जबकि इस बार मात्र पचास साठ रुपये ही बिक रहा है। विगत वर्ष तीस रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर पांच रुपये पर बिक रहा है। खेड़ी के सुक्कड़, सोनू, शेरपुर के असगर, शमी, अमानतगढ़ के इसरार का कहना है कि इससे लागत भी नहीं निकल रही है।
विज्ञापन

छुटमलपुर मंडी यार्ड के आढ़ती अंकित गोयल और विकास गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन के चलते होटल, ढाबे, शादी और सभी तरह की पार्टियां सब बंद हैं। इसके साथ ही माल बाहर भेजने में भी परेशानी आ रही है। उठान न होने के चलते सब्जी और पालेज का बुरी तरह मंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी / पालेज विगत वर्ष भाव प्रति किलो इस वर्ष भाव
टमाटर 30 5
लोकी 25 4
तुरई 30 12
करेला 35 10
खरबूजा 40 12
कद्दू 10 3
तरबूज 15 6
ककड़ी 20 8
नोट - भाव छुटमलपुर मंडी यार्ड में थोक विक्रेता से लिए हैं।

आढ़त पर बिक्री के लिए रखे खीरे के बैग

आढ़त पर बिक्री के लिए रखे खीरे के बैग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed