{"_id":"5ef634328ebc3e43082be030","slug":"vegetable-market-will-remain-closed-for-10-days-saharanpur-news-mrt48834027","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन के लिए नानौता की सब्जी मंडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन के लिए नानौता की सब्जी मंडी बंद
विज्ञापन
10 दिन तक बंद रहेगी सब्जी मंडी
नानौता (सहारनपुर)। नगर में कोरोना संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या के चलते नगर सब्जी मंडी एसोसिएशन द्वारा सुरक्षा की दृष्ट से दस दिन के लिए सब्जी मंडी बंद करने का निर्णय लिया गया।
नगर में जूता व्यापारी परिवार की तीन महिलाओं सहित छह सदस्यों एवं उनकी दुकान पर काम करने वाले दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा है। जिस स्थान पर सब्जी मंडी लग रही थी। वह क्षेत्र हॉट स्पॉट घोषित किए जाने के बाद इस क्षेत्र में लग रही सब्जी मंडी को दिल्ली रोड स्थित एक प्लॉट में स्थानांतरित कर दिया गया था। अब लोगों की बढ़ती भीड़ व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुक्रवार को नगर की सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन कुमार जैन द्वारा बैठक कर निर्णय लिया गया कि आगामी दस दिन तक सब्जी मंडी को बंद कर दिया जाए। काफी लोगों ने एसोसिएशन के निर्णय को सराहा है। सब्जी विक्रेता आमिर कुरैशी, मोनू राम, विनोद कुमार, जगपाल सिंह, शिव कुमार, रामगोपाल व सब्जी उत्पादकों का कहना है कि भले ही उन्हें सब्जी खरीदने व बेचने के लिए दूसरे कस्बों में जाना पड़े लेकिन बचाव जरूरी है।