फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Veeraj gets additional charge of Chhutmalpur Nagar Panchayat

वीरज को छुटमलपुर नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार

Tue, 11 Feb 2020 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Veeraj gets additional charge of Chhutmalpur Nagar Panchayat
वीरज को छुटमलपुर नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन

छुटमलपुर। बेहट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी को नवगठित छुटमलपुर नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंगलवार को त्रिपाठी ने छुटमलपुर पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी ली।

पंचायत भवन में पत्रकारों से कहा कि उन्हें छुटमलपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। अब उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड प्रबंधन के साथ ही कूड़ा प्रबंधन, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, और पथ प्रकाश की व्यवस्था को मजबूत करना होगा। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को धार देना होगा। डूडा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना फार्मों की जांच कराई जाएगी। वार्ड प्रबंधन का कार्य फतेहपुर से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि छुटमलपुर में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर हैड क्लर्क इफ्तखार अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed