फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Varanasi becomes the winner in the state level sub junior kabaddi competition

Saharanpur News: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी बना विजेता

Tue, 08 Oct 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 08 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Varanasi becomes the winner in the state level sub junior kabaddi competition
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी विजेता रहा है। सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम ने अमेठी छात्रावास की टीम को 37-29 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

तीसरे एवं अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। उद्घाटन नगरायुक्त संजय चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी और विंध्याचल के बीच हुआ, जिसमें वाराणसी ने विंध्याचल को 46-25 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। दूसरे सेमीफाइनल में अमेठी छात्रावास की टीम ने आगरा को कांटे की टक्कर में 39-36 के मामूली अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने अमेठी छात्रावास को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुरेश कुमार सिंह, किरनपाल सिंह, विनोद कुमार यादव, सतेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार नागर, रामपाल सिंह, दशरथ पाल, इशांत चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, ईश्वरपाल सिंह, अरुणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed