फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vande was looking for India, as soon as the train reached he said oh wow

Saharanpur News: वंदे भारत की देख रहे थे राह, ट्रेन के पहुंचते ही बोले अरे वाह

Fri, 26 May 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vande was looking for India, as soon as the train reached he said oh wow
सहारनपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून, हरिद्वार और रुड़की से होते हुए सहारनपुर पहुंची। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते ही ट्रेन का स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़े और रमतूलों की आवाज के बीच लोगों ने ट्रेन के चालक टीम को फूल मालाएं पहनाई। ट्रेन देखकर लोग वाह-वाह कर उठे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से ट्रेन को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव हरिद्वार, रुड़की होते हुए सहारनपुर लेकर पहुंचे। यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के स्वागत की व्यवस्था की गई थी। यहां लोग ट्रेन के पहुंचने के लगभग दो घंटे पहले से जमा थे। ट्रेन के आते ही लोग स्वागत के लिए दौड़ पड़े। ढोल-नगाड़े और रमतूले बजने लगे। आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल और गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी और ढोल नगाड़े बजाते नजर आए। 20 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी रही। 3:05 बजे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोगों ने खूब ली सेल्फी

लोग पहली बार सहारनपुर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस की तस्वीरें कैमरे में कैद करते नजर आए। सेल्फी लेने की भी होड़ रही। वंदे मातरम व भारत माता की जय के जयघोषों की गूंज भी खूब सुनाई दी। तमाम लोगों ने ट्रेन के भीतर जाकर अंदर की व्यवस्थाएं देखीं। सीट पर बैठकर लोग सेल्फी लेते नजर आए।
- पास लेकर ट्रेन में किया सफर

देहरादून से सहारनपुर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए रेलवे की ओर से पास भी बनाए गए। पास के जरिए सहारनपुर से काफी लोगों ने देवबंद और मुजफ्फरनगर तक का सफर किया। ट्रेन के अंदर बैठकर लोगों ने सेल्फी ली।
- लोग बोले-बहुत अच्छी ट्रेन है, लेकिन किराया होना चाहिए कम
सहारनपुर। हाजी सुहैल ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बहुत अच्छी है। सीटें भी बेहद आरामदायक है। इस ट्रेन से सहारनपुर से दिल्ली जाने में कम समय लगेगा। साथ ही सहारनपुर से देहरादून भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले कम समय में पहुंचेगी।
अनू शर्मा बताती हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की काफी समय से सहारनपुर लाने की बात चल रही थी, जो पूरी हो गई। नियमित संचालन होने के बाद से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इस ट्रेन से दिल्ली जाने में समय भी कम लगेगा।
आशा सब्बरवाल ने कहा कि ट्रेन बहुत अच्छी है, लेकिन किराया कम होना चाहिए। क्योंकि आमजन महंगा किराया होने से सफर नहीं कर सकेंगे। थोड़ा किराया कम हो जाए तो अच्छा होगा। ट्रेन को देखने के लिए घंटों पहले ही वह स्टेशन पहुंच गई थी।
अनुज का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की एक झलक पाने के लिए वह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। सहारनपुर के लोगों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बड़ी सौगात है।

- ये रहे मौजूद
लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री बृजेश सिंह, औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, शीतल विश्नोई, जीएम शोभन चौधुरी, डीआरएम अंबाला मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम दिल्ली डिंपी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि व रेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed