{"_id":"646cf61b3fc294986109f1f6","slug":"vande-bharat-express-will-stop-at-saharanpur-and-muzaffarnagar-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-2978-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहारनपुर व मुजफ्फरनगर में रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
ट्रायल हुआ सफल, शेड्यूल किया जारी
-देहरादून से सुबह 9:27 बजे पहुंचेगी सहारनपुर, वापसी में रात 7:55 बजे आएगी
-दोनों तरफ से पांच मिनट का स्टॉपेज, सहारनपुर से दिल्ली पहुंचने में लगेेंगे 2:20 घंटे
जसंवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी रुकेगी, जिसका रेलवे ने शेड्यूल जारी कर दिया है। देहरादून से चलकर सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 7:55 बजे आएगी। दोनों तरफ से पांच मिनट का स्टॉपेज दिया है। वहीं, मंगलवार को आनंद विहार से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल भी किया गया। ट्रेन को ट्रैक पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ाया गया। अब सहारनपुर से दिल्ली दो घंटे 20 मिनट में पहुंचेंगे।
ट्रायल सफल होने के बाद रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यल भी जारी किया। ट्रेन नंबर 22458 देहरादून-आंनद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सुबह सात बजे चलेगी, जो हरिद्वार, रुड़की होकर सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचेगी और यहां पांच मिनट रुकने के बाद 9:32 बजे रवाना हो जाएगी। वापसी में ट्रेन 22457 आनंद विहार-देहरादून वंदे भारत आनंद विहार से शाम 5:50 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में रात 7:55 बजे आएगी और आठ बजे देहरादून के लिए रवाना हो जाएगी। इसमें आठ कोच हैं। सप्ताह में छह दिन चलेगी, जबकि बुधवार को नहीं आएगी।
ट्रायल में 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत
सहारनपुर। ट्रायल में वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को आनंद विहार से ट्रायल के लिए सुबह 5:39 बजे रवाना हुई, जो मेरठ, मुजफ्फरनगर, देवबंद होते हुए सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह 7:40 बजे पहुंची। पांच मिनट रुकने के बाद 7:45 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गई। सहारनपुर तक ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया गया।
विज्ञापन
वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर दो बजे चली, जो 4:18 बजे सहारनपुर में आई। वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों और कुलियों की भीड़ रही। ट्रेन नौ मिनट प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इस दौरान वंदे भारत के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यात्रियों व कुलियों ने यादगार बनाया। यहीं नहीं अधिकारियों ने भी खूब फोटो खींचे।
4:27 बजे सहारनपुर से आनंद विहार के लिए रवाना हुई। दोनों ओर से ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आनंद विहार से हरिद्वार के बीच ट्रेन को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया, जबकि हरिद्वार से देहरादून के बीच ट्रेन की रफ्तार को धीमा कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई।
किस स्टेशन पर कितने बजे आएगी वंदे भारत
डीआरएम अंबाला मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह सात बजे देहरादून से चलेगी, जो हरिद्वार में सुबह 8:04 बजे आएगी और 8:08 बजे रवाना होगी। रुड़की में 8:49 बजे पहुंचेगी, जो 9:51 बजे चलेगी। सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे आएगी और 9:32 बजे रवाना होगी। मुजफ्फरनगर में 10:07 बजे पहुंचेगी और यहां से 10:09 बजे रवाना हो जाएगी। मेरठ में 10:37 बजे जाएगी। यहां से 10:39 बजे रवाना होगी। आनंद विहार 11:45 बजे पहुंचेगी।
आनंद विहार से वापसी में शाम को 5:50 बजे रवाना होगी। मेरठ में शाम 6:38 बजे पहुंचेगी और यहां से 6:40 बजे रवाना होगी। मुजफ्फरनगर में 7:08 बजे पहुंचेगी और 7:10 बजे चलेगी। सहारनपुर में 7:55 बजे आएगी और यहां से रात आठ बजे रवाना होगी। रुड़की में 8:31 बजे पहुंचेगी, जो 8:33 बजे चलेगी। हरिद्वार में 9:15 बजे जाएगी। यहां से 9:19 बजे रवाना होगी। देहरादून में रात 10:35 बजे पहुंचेगी।
एडीआरएम ने तैयारियों को परखा, बृहस्पतिवार को रेल मंत्री आएंगे
25 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा। यह ट्रेन देहरादून से चलकर दोपहर में एक से दो बजे के बीच सहारनपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी आएंगे। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम रखा गया है। मंगलवार को अंबाला मंडल से एडीआरएम जीएस नारंग ने सहारनपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। स्टेशन पर रंगाई-पुताई शुरू हो गई। प्लेटफार्म नंबर एक पर बैंच हटा दी गई।