फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaishno Devi Incident: Tragic death of two youths of Saharanpur during stampede

वैष्णो देवी हादसा: भगदड़ के दौरान सहारनपुर के दो युवकों की दर्दनाक मौत, 9 व 7 वर्ष के दो पुत्र को छोड़कर चला गया मृतक धर्मवीर

Sat, 01 Jan 2022 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Jan 2022 12:46 PM IST
सार

जम्मू के माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार तड़के मची भगदड़ में सहारनपुर के नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव साल्हापुर के दो युवकों की मौत हो गई। भवन पर ड्यूटी में तैनात गांव के ही फौजी अनुज ने फोन कर हादसे की जानकारी दी।

विज्ञापन
Vaishno Devi Incident: Tragic death of two youths of Saharanpur during stampede
सहारनपुर के युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार तड़के मची भगदड़ नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव साल्हापुर के दो युवकों की मौत हो गई। गुरुवार को गांव साल्हापुर के विनीत पुत्र बिरमपाल व धर्मवीर कोरी पुत्र सोरण कार से अपने चार साथियों के साथ माता वैष्णो देवी गए थे। 

विज्ञापन


शनिवार तड़के माता के भवन पर मची भगदड़ में सहारनपुर के रहने वाले विनीत व धर्मवीर की भी मौत हो गई। मृतक धर्मवीर के भतीजे कनक सिंह ने बताया कि धर्मवीर गांव के ही अपने साथी विनीत, नकुड़ निवासी प्रदीप व अंबाला से दो साथियों के साथ कार से माता वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थे। 
विज्ञापन


शनिवार तड़के उन्हें वैष्णो माता भवन पर ड्यूटी में तैनात गांव के ही फौजी अनुज ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। बताया कि विनीत, धर्मवीर व उनके साथियों को गेट नंबर तीन से दर्शन करने थे। जिसके बाद वहां अचानक मची भगदड में धर्मवीर कोरी (35) पुत्र सोरणसिंह व विनीत (30) पुत्र बिरमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुरक्षा चाक चौबंद: मेरठ में डेढ़ घंटा रहेंगे प्रधानमंत्री, गंगनहर में तैनात रहेंगे स्पेशल कमांडो, बोट टीमें करेंगे निगरानी

मृतक धर्मवीर नकुड़ में बाइक मैकेनिक की दुकान करता था, जबकि विनीत हिमाचल के धर्मशाला स्थित बैजनाथ कंपनी में बतौर इंजीनियर तैनात था। वह कोरोना काल से घर पर ही रहकर कार्य कर रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें माता वैष्णो के दर्शन के बाद हिमाचल में घूमकर तीन जनवरी को घर लौटना था। 

मृतक धर्मवीर पिछले करीब पंद्रह वर्ष से लगातार धार्मिक यात्राएं कर रहा था। परिजनों से आख़िरी बार उनकी बात गुरुवार को हुई थी जब वह चंडीगढ में थे। जैसे गांव में हादसे की जानकारी मिली पूरे गांव में मातम पसर गया। 

मृतक धर्मवीर के घर में माता पिता व पत्नी के अलावा 9 व 7 वर्ष के दो पुत्र हैं, जबकि विनीत के घर केवल उसके पिता है। सूचना के बाद परिजन कटरा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed