फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccination slowed down by winter

सर्दी से टीकाकरण प्रभावित, मात्र 4.4 फीसदी लोगों ने ली खुराक

Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vaccination slowed down by winter
सहारनपुर। सर्दी के चलते कोविड 19 टीकाकरण प्रभावित हुआ। लक्ष्य के सापेक्ष महज 4.4 फीसदी ही लोग टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। ऐसे में टीकाकरण में लगे कर्मचारी दिनभर खाली बैठे रहे।
विज्ञापन

रविवार को जिलेभर में टीकाकरण के लिए 71 बूथ बनाए गए थे। सहारनपुर शहर में सर्वाधिक 17, मुजफ्फराबाद और नकुड़ में सात-सात, बलियाखेड़ी और गंगोह में छह-छह, सरसावा और देवबंद में पांच-पांच, साढ़ौली कदीम, नानौता और नागल में चार-चार तथा पुवांरका और रामपुर मनिहारान में तीन-तीन बूथ बनाए गए। इन पर 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिनमें पहली खुराक के लिए 32,100 और दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोग पंजीकृत थे। कुल 68,500 लोगों के सापेक्ष मात्र 3,017 ही लोग टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे। टीकाकरण इतना कम होने की मुख्य वजह सर्दी बढ़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते पांच दिन का टीकाकरण
तिथि टीका प्रतिशत
26 दिसंबर 3,017 4.4
25 दिसंबर 11,506 16.8
24 दिसंबर 21,195 30.9
23 दिसंबर 20,354 29.7
22 दिसंबर 11,790 17.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed