फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccination of 3305 frontline workers at 19 centers in the district today

जिले में 19 केंद्रों में 3305 फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण आज

Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 3305 frontline workers at 19 centers in the district today
टीकाकरण के लिए जिले में बने 28 बूथ, एक दिन पहले केंद्रों में पहुंची वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में 19 केंद्रों में आज (बृहस्पतिवार) 3305 फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे राजस्व विभाग, नगर निकाय, पुलिस और होमगार्ड्स आदि को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए 19 केंद्रों में 28 बूथ बनाए हैं। टीकाकरण की तैयारी एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गई। वैक्सीन भी एक दिन पहले ही सभी केंद्रों में पहुंचा दी गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण शुरू हो गया। 11 फरवरी के टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली हैं। 19 केंद्रों में एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में चार-चार बूथ बनाए हैं, जबकि नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, केयर हॉस्पिटल और पुलिस लाइन में दो-दो बूथ होंगे। शेष 14 केंद्रों में एक-एक ही बूथ रहेगा। टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। टीकाकरण के लिए टीमों का गठन हो गया है, इसमें स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही पुलिसकर्मी और आंगनबाड़ी भी शामिल हैं, जो व्यवस्था बनवाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि टीकाकरण 12 और 18 फरवरी को भी होगा। जिसकी भी तैयारियां पहले से की जा चुकी हैं। इन तीन दिनों में राजस्व विभाग, नगर निकाय विभाग, पुलिस और होमगार्ड विभाग के कोविन पोर्टल पर पंजीकृत वर्कर्स को ही टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

यहां लगाए जाएंगे टीके
बृहस्पतिवार को जिन 19 केंद्रों में टीकाकरण होना है। इनमें एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, सीएचसी गंगोह, सीएचसी पुवांरका, पीएचसी मुजफ्फराबाद, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी सरसावा, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नागल, सीएचसी नकुड़, सीएचसी नानौता, सीएचसी बेहट, केयर हॉस्पिटल दिल्ली रोड, तारावती अस्पताल, हलालपुर, अशोक विहार, माहीपुरा और पुलिस लाइन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed