फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccination: 8383 people took the first dose and 783 took the second dose

टीकाकरण : 8383 लोगों ने पहली तथा 783 ने दूसरी डोज ली

Mon, 14 Jun 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vaccination: 8383 people took the first dose and 783 took the second dose
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान की श्रंखला में सोमवार को जनपद के 108 बूथों पर 8383 लोगों ने वैक्सीन की पहली तथा 683 लोगों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए सहारनपुर शहर में 32, सरसावा में 10, देवबंद में नौ तथा मुजफ्फराबाद, पुवांरका, नकुड़, सुन्हेटी खड़खड़ी में सात-सात व नानौता, नागल, रामपुर मनिहारान व गंगोह में छह-छह बूथ बनाए गए थे। इनके अलावा साढौली कदीम में पांच बूथ रहे। सोमवार को 13950 लोगों को पहली डोज दी जानी थी, जिनके सापेक्ष 8383 लोग टीका लगवाने पहुंचे। दूसरी डोज के लिए 200 लोग पंजीकृत थे, मगर टीका लगवाने के लिए 683 लोग केंद्रों पर पहुंचे। उधर, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सम्भागीय परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में 100 चालक एवं परिचालकों को टीका लगाया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के चालक एवं बसों के परिचालकों को टीका लगाने के लिए सेंटर बनाया गया था। जिसमें 45 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के लिए और दूसरा 18-44 वर्ष की आयु वर्ग 100 लोगों ने टीका लगवाया।

कोरोना से एक मौत, छह संक्रमित मिले
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की मौत हो गई। उनके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 446 हो गई है। सोमवार को जनपद में कोरोना के छह संक्रमित मिले। जिनके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 33056 हो गई है। उधर, सोमवार को कोरोना के 23 मरीज ठीक होने के बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 192 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed