{"_id":"605f33214763fc73933e2602","slug":"utttar-pradesh-news-chickens-of-40-thousand-rupees-were-stolen-from-chicken-shop-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का अनोखा मामला: 40 हजार के मुर्गे चोरी कर ले गए बदमाश, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का अनोखा मामला: 40 हजार के मुर्गे चोरी कर ले गए बदमाश, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Sat, 27 Mar 2021 07:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मानकमऊ में चोरों ने एक चिकन शॉप के बाहर पिंजरे में रखे 40 हजार रुपये के मुर्गे चोरी कर लिए। चोर इनोवा कार में मुर्गें भरकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक नौशाद ने थाने में लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
कार सवार शराब तस्कर को पकड़ा
उधर, सरसावा थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने शाहजहांपुर चौकी पर सख्ती के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान हरियाणा की ओर से यूपी में प्रवेश कर रही एक वैगन आर कार को जांच के लिए रोका तो चालक पुलिस पर रौब गालिब करने लगा। पुलिस ने सख्ती कर कार की तलाशी ली तो कार से हरियाणा मार्का की देसी शराब की 19 पेटी बरामद हुई। पेटियों में शराब के पव्वे भरे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, कांप गई लोगों की रूह, हादसे में एक की मौत, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी कार चालक रोहित ग्राम दुसानी थाना सदर यमुनानगर को हिरासत में लिया और शराब की पेटियों से भरी कार को सरसावा थाने लाकर माल जब्त कर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/