फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Using gas-filled balloons to draw attention to the demand for restoring the old pension scheme.

Saharanpur News: पुरानी पेंशन बहाली मांग ऊपर तक पहुंचाने को गैस से भरे गुब्बारों का सहारा

Thu, 02 Oct 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Using gas-filled balloons to draw attention to the demand for restoring the old pension scheme.
गुब्बारों में बांधकर मांग पत्र छोड़ते कर्मचारी नेता। 
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग ऊपर (प्रधानमंत्री) तक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों ने अनूठा तरीका निकाला। उन्होंने अपनी तीन मांगों से जुड़े पत्र हीलियम गैस से भरे गुब्बारों में बांधकर छोड़े। उम्मीद जताई कि उनकी बात ऊपर बैठे हुक्मरानों तक जरूरी पहुंचेगी।
विज्ञापन

ऑल इंडिया एनपीएस इम्प्लाइज फेडरेशन उत्तर प्रदेश के मंडलीय और जनपदीय पदाधिकारी बुधवार को लोक निर्माण विभाग के मिनिस्ट्रीयल संघ भवन पर इकट्ठा हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री का ध्यान तीन मांगों की ओर आकर्षित कराने के लिए तीनों मांग कागजों पर लिखकर गुब्बारों के सहारे आसमान की ओर रवाना की। अध्यक्षता कर रहे विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। मांग मनवाने के लिए राष्ट्रीय और प्रदेशीय आह्वान पर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करने को कर्मचारियों ने अपनी मांगों के पत्र गुब्बारों में बांधकर छोड़े, जिससे की बात ऊपर तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी तरुण भोला ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत हैं। सरकार ने अभी हाल ही में यूनिफाइड पेंशन योजना लागू की है, जिसको लेकर कर्मचारी पूरी तरह नाखुश हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि यूपीएस किसी भी तरह से कर्मचारियों को राहत नहीं देती है। सरकार से हम मुख्य रूप से तीन मांग रख रहे हैं। कार्यक्रम को नीरू सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान रुपेश कुमार, मोती यादव, सचिन मित्तल, मनोज सैनी, संजय कुमार, सोनी कुमार, डॉ. अनिल बाबरे, कृष्णा, अवनीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गुब्बारों के जरिए पीएम तक भेजी मांग
-सरकार कर्मचारियों की जमा राशि ब्याज सहित वापस करे।
-वीआरएस जिस दिन से लिया जाए उस दिन से पेंशन का लाभ दिया जाए।
-कर्मचारियों के अनिवार्य सेवा अवधि 25 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed