फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Used to kill after drinking alcohol, so killed him

Saharanpur News: शराब पीकर मारता था, इसलिए उसे मार डाला

Wed, 12 Apr 2023 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Used to kill after drinking alcohol, so killed him
चिलकाना। चुनरी से गला घोंटकर पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी महिला रामरति ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। सोमवार की रात भी उसके सिर में डंडा मारा था। इसलिए उसने पति को मार दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी सतपाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई रघुवीर ऊर्फ कल्लू, इससे छोटा रविंद ऊर्फ गोरखा, तीसरा मकड़ा सिंह थे। जिसमें मकड़ा सिंह की पांच साल पहले मौत हो गई थी। रामरति मकड़ा की पत्नी है। परिजनों ने रामरति की शादी सतपाल से कर दी थी। सतपाल का अपना कोई बच्चा नहीं है। उसके भाई की आठ वर्षीय पुत्री है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सतपाल के बड़े भाई रविंद्र उर्फ गोरखा की तहरीर पर रामरति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed