फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Urvashi in chess, Ruchi in shotput and Nipur in discus throw became the winner.

Saharanpur News: शतरंज में उर्वशी, शॉटपुट में रुचि और डिस्कस थ्रो में निपुर बनी विजेता

Mon, 13 Mar 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Urvashi in chess, Ruchi in shotput and Nipur in discus throw became the winner.
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शतरंज प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में वार्षिक खेल सोमवार से शुरू हो गए। 16 मार्च तक चलने वाली खेल प्रतियोगिताओं के पहले दिन शतरंज, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो स्पर्धाएं कराई गईं। शतरंज में उर्वशी, शॉटपुट में रुचि और डिस्कस थ्रो में निपुर विजेता बनीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की आर्ट फैकल्टी की डीन प्रोफेसर अमिता अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शतरंज प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुरुआती मुकाबलों में शुभावरी ने आंचल सैनी, शैली धीमान ने सुजाता, जैनब ने चीनू, मरियम ने शालिनी, शालू ने मोहिनी, अनुराधा ने शाहिस्ता, तजकिरा ने अफीफा, बरखा ने मुस्कान, उर्वशी ने महिमा, प्रतिभा ने निपुर, आंचल शर्मा ने शाजिया और तनु कांबोज ने रहनुमा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में शालू को हराकर उर्वशी विजेता बनी। तीसरे स्थान पर रितिका रही, जिसने आंचल को हराया। शॉटपुट प्रतियोगिता में रुचि पहले, निपुर पाल दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में निपुर पाल ने पहला, रुचि ने दूसरा और साक्षी सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायकों में शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक दीक्षा सिंह, निधि सैनी और शिखा रानी रहीं, जबकि मुख्य निर्णायक क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. रीता बोरा रही। प्रोफेसर अमिता अग्रवाल ने छात्राओं को खेलों का महत्व समझाया। इस दौरान प्रो. अनुपम बंसल, जया, सीमा रानी, गुंजन त्रिपाठी, अनुपम गुप्ता, आशा पांडेय, डॉ. शबाना सिंह, आकांक्षा आदि उपस्थित रही।

मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शतरंज प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं

मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शतरंज प्रतियोगिता में खेलती छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed