फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   urs mein jaayreen ne dargah par matha teka

उर्स में जायरीन ने दरगाह पर टेका मत्था

Sat, 08 Apr 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
urs mein jaayreen ne dargah par matha teka
अंबेहटा में हजरत की दरगाह पर चादर चढ़ाते जायरीन। - फोटो : अमर उजाला
अंबेहटा।  कस्बे में स्थित हजरत सैय्यद शाह अबुल मआली रहमतुल्ला अलेह की दरगाह पर लगने वाले सालाना उर्स का शुक्रवार को रस्मो रिवाज के साथ आगाज हो गया है। उर्स के पहले दिन दूर दराज से आये बड़ी संख्या में जायरीन ने दरगाह में हाजरी लगाई और मत्था टेका। 
विज्ञापन


उर्स में पहले दिन चादर पोसी, खत्म शरीफ एवं मिलाद शरीफ की रस्म अदा हुई। दरगाह पर लग रहे उर्स में सबसे पहले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि प्रांतों से आये जायरीनों ने दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई और मत्था टेका। इसके बाद खत्म शरीफ एवं मिलाद शरीफ की रस्म हुई। सलाम एवं नात सैय्यद मुजम्मील, आफताफ अहमद एवं जमीर अली ने पेश की।
विज्ञापन


हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक इस उर्स में प्रति वर्ष बड़ी संख्या में जायरीन शिरकत करते हैं। उर्स में बच्चों ने खेल खिलौनों की खरीददारी की और चाट पकौड़ी का लुत्फ उठाया। इसके बाद रात के समय कव्वाली का प्रोग्राम हुआ जिसमें शायरों ने एक से बढ़ कर एक कलाम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन दरगाह में चले लंगर में बड़ी संख्या में जायरीनों ने लंगर छका। इस दौरान दरगाह के सज्जादा नशीन शाह मशरूर अहमद, गुलाम साबिर, मदद अली, मेघराज, असलम, यासीन, जमशीद देलहवी, नदीम अहमद, प्रवेज साबरी, डॉ. सुहेल साबरी, सोनू, प्रताप आदि जायरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed