{"_id":"6a8c52f78340024d310f5be3","slug":"saharanpur-following-a-domestic-dispute-a-daughter-in-law-filed-a-formal-complaint-at-the-police-station-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: घर में झगड़ा होने पर बहू ने दी तहरीर, पुलिस ने बुलाया तो जहर खाकर थाने पहुंच गई सास, तड़पते हुए मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: घर में झगड़ा होने पर बहू ने दी तहरीर, पुलिस ने बुलाया तो जहर खाकर थाने पहुंच गई सास, तड़पते हुए मौत
Mon, 24 Aug 2026 07:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:50 PM IST
सार
सहारनपुर के गांव बडेढ़ी घोघु में सुनीता का पुत्रवधू से झगड़ा हो गया। पति ने भी मां का ही साथ दिया। पुत्रवधू ने थाने जाकर दोनों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया तो सास सुनीता जहर खाकर पहुंच गई।
विज्ञापन
सुनीता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छुटमलपुर स्थित गांव बडेढ़ी घोघु निवासी सुनीता (48) जहरीले पदार्थ का सेवन कर फतेहपुर थाने पहुंच गई। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सुनीता का अपनी पुत्रवधू के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पुत्रवधू ने थाने जाकर शिकायत कर दी थी। पुलिस ने सुनीता और उसके बेटे को थाने बुलाया था। बेटा पहले पहुंच गया और सुनीता जहरीला पदार्थ खाकर थाने पहुंची थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सुनीता और उसकी पुत्रवधू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें बेटे विकास ने अपनी मां सुनीता का पक्ष लिया था। इस पर पुत्रवधू मां-बेटे की शिकायत लेकर फतेहपुर थाने पहुंच गई। उसने विकास और सुनीता के खिलाफ महिला हेल्प डेस्क पर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने फोन कर विकास और सुनीता को थाने आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास गांव से पहले ही थाने पहुंच गया, जबकि सुनीता फैक्टरी में काम करने भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में चली गई थी। ऐसे में वह दोपहर बाद थाने पहुंची। थाने पहुंचते ही उसने उल्टियां करनी शुरू कर दीं। महिला पुलिसकर्मियों ने जब पूछा तो सुनीता ने बताया कि वह जहर खाकर आई है।
पुलिसकर्मी सुनीता को लेकर फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां से गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। सुनीता की मौत के बाद सीओ सदर विकास प्रताप चौहान भी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा।
ये बोले सीओ
पारिवारिक विवाद की तहरीर मिलने पर महिला को फोन करके थाने बुलाया गया था। महिला ने पुलिस को दिए बयान में भी खुद जहर खाने की बात कही है। अभी प्रकरण में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
- विकास प्रताप चौहान, सीओ सदर
ये भी देखें...
ईडी का छापा: रडार पर रहा राना हाउस, पूर्व चेयरमैन के साथ मुजफ्फरनगर के इन दो उद्यमियों के ठिकानों पर भी जांच
पारिवारिक विवाद की तहरीर मिलने पर महिला को फोन करके थाने बुलाया गया था। महिला ने पुलिस को दिए बयान में भी खुद जहर खाने की बात कही है। अभी प्रकरण में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
- विकास प्रताप चौहान, सीओ सदर
ये भी देखें...
ईडी का छापा: रडार पर रहा राना हाउस, पूर्व चेयरमैन के साथ मुजफ्फरनगर के इन दो उद्यमियों के ठिकानों पर भी जांच