{"_id":"6afcafe27375ce0376030da7","slug":"urmila-arrived-at-the-collectorate-carrying-a-suitcase-and-submitted-a-memorandum-to-the-officials-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-188128-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सूटकेस लेकर कलक्ट्रेट पहुंची उर्मिला, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सूटकेस लेकर कलक्ट्रेट पहुंची उर्मिला, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Wed, 18 Nov 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले से सुर्खियों में आई उर्मिला सनावर सूटकेस के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी के नाम शिकायती पत्र सौंपा। उर्मिल ने मीडिया को बताया कि उन्हें पुलिस कार्रवाई का डर बना रहता है। यही वजह है कि वह अपना सामान भी साथ लेकर चलती हैं।
उन्होंने बताया कि उन्हें भरोसा नहीं है कि कब और किस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए या किस जेल भेज दिया जाए। हाल ही में हरिद्वार जेल में 13 दिन काटकर आई हैं। आरोप लगाया कि उनके पीछे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। यदि पुलिस इतनी ही सक्रियता अपराधियों को पकड़ने में दिखाई जाए तो अपराध पर अंकुश लग सकता है। प्रार्थना पत्र में नशीला पदार्थ देकर गलत काम करने, वीडियो बनाने और उसके आधार पर शोषण किए जाने की शिकायत की गई थी। इस संबंध में वह पिछले तीन से चार वर्षों से अधिकारियों को शिकायत कर रही हैं।
उनके बयान भी दर्ज हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव के चलते उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आरोप लगाया कि सुरेश राठौर ने उनसे झूठ बोला। कहा कि पहली पत्नी के दिल में छेद था। इसकी वजह से उसकी मृत्यु हो चुकी है। झूठ के आधार पर उन्हें नेपाल ले गया और मंदिर में गंधर्व विवाह किया। उर्मिला ने अपनी हत्या की साजिश रखने का भी आरोप लगाया।