{"_id":"62225b3b807bc8475b2e36cc","slug":"uproar-over-sooting-the-poster-of-bhimrao-ambedkar-saharanpur-news-mrt5792263100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर पर पोती कालिख, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर पर पोती कालिख, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
Sat, 05 Mar 2022 04:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 04:52 PM IST
सार
आंबेडकर की फोटो पर कालिख पोतने से अनुसूचित जाति और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इसके बाद भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
टपरी चौक पर होर्डिंग पर कालिख पोती जाने पर हंगामा करते क्षेत्रवासी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के टपरी में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के होर्डिंग पर लगी फोटो पर कुछ शरारती तत्वों ने कालिक पोत दी। वहीं गुस्साए अनुसूचित जाति के लोगों ने जमकर हंगामा किया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने टपरी-नागल मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके साथ ही नया बोर्ड लगाया गया है। क्षेत्रवासियों ने कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए देहात कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव संतागढ़ निवासी रूपेश, दिनेश कुमार, राजू, मोनू कुमार व आशु ने बताया कि टपरी चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो लगा होर्डिंग लगाया था। गुरुवार की शाम तक बोर्ड ठीक अवस्था में था। रात में किसी ने बाबा साहब के फोटो पर कालिख पोत दी। शुक्रवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग वहां से गुजरे तो कालिख लगी देखी। इतना ही नहीं, वहां लगे बोर्ड को उखाड़ने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन
इसका पता लगते ही लोगों रोष फैल गया और मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। लोगों ने क्षेत्र के कुछ आरोपियों पर कालिक पोतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके साथ ही जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव, सीओ द्वितीय नीरज कुमार और देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जलती ट्रेन की भयावह तस्वीरें: यात्रियों ने सुनाया आंखों देखा हाल, रेलवे स्टेशन पर मचा था हड़कंप, दो दिन दो बड़ी घटनाएं
इसके बाद वहां पर नया बोर्ड लगाया गया। क्षेत्रवासियों ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग: यात्रियों ने देखा ऐसा मंजर, आंखों के सामने जलकर राख हुए दो कोच, देखिए तस्वीरें