फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग: यात्रियों ने देखा ऐसा मंजर, आंखों के सामने जलकर राख हुए दो कोच, देखिए तस्वीरें

Sat, 05 Mar 2022 09:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Mar 2022 09:35 AM IST
विज्ञापन
UP News: Two coaches of the train were burnt to ashes at Daurala railway station in Meerut see photos
जलकर राख हुए कोच। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर से दिल्ली के लिए यात्रियों लेकर चली टूडीएस पैसेंजर ट्रेन में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सकौती पहुंचने के बाद ट्रेन के चालक को मामले की जानकारी हुई। वहीं दौराला स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। 

वहीं स्थानीय पुलिस ने फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने बोगियों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भयंकर थी कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी फायर बिग्रेड आग पर काबू नहीं पा सकी।

UP News: Two coaches of the train were burnt to ashes at Daurala railway station in Meerut see photos
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं। उधर, अन्य ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठे यात्री भी परेशान हो गए। कुछ यात्रियों को ट्रेन में आग लगने के कारण ड्यूटी पर जाने में देरी हुई, तो कुछ रिश्तेदारी में जाने के लिए इंतजार करते रहे।

UP News: Two coaches of the train were burnt to ashes at Daurala railway station in Meerut see photos
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

शताब्दी समेत कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
दौराला रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में आग लगने के बाद दिल्ली-मेरठ रूट भी प्रभावित हो गया है। सुबह के समय कई महत्वपूर्ण ट्रेन वाया मेरठ होकर देहरादून और दिल्ली के लिए जाती हैं। सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस है। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को मेरठ सिटी स्टेशन पर रोका गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Two coaches of the train were burnt to ashes at Daurala railway station in Meerut see photos
ट्रेन में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा जम्मू से चलकर वाया मेरठ होकर दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस को सकौती स्टेशन पर रोका गया है। वहीं प्रयागराज से चलकर वाया मेरठ, सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को भी सिटी स्टेशन पर रोका गया है।

विज्ञापन
UP News: Two coaches of the train were burnt to ashes at Daurala railway station in Meerut see photos
जलकर राख हुए कोच। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी मुजफ्फरनगर खतौली स्टेशन पर रोकी गई। वहीं हवा तेज होने के कारण आग बुझाने का कार्य प्रभावित हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed