फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar on the banks of angry customers

खफा ग्राहकों का बैंकों पर हंगामा

Wed, 23 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar on the banks of angry customers
बैंकों से नगदी नहीं मिलने पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में बैंकों में पर्याप्त मात्रा में नकदी नहीं पहुंचने के कारण भारी दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित यूनियन बैंक के बाहर लोगों का गुस्सा उस समय भड़क गया
विज्ञापन


जब घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद बैंक अधिकारियों ने कैश नहीं होने की बात कही। नाराज लोगों ने रेलवे रोड़ पर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस कारण करीब एक घंटे तक बैंक नहीं खुल सका।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस के साथ भी लोगों की जमकर नोक-झोंक हुई। पीएसी और पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। नोट बंदी के 14 दिन बीतने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों में कैश तो जमा हो रहा है, लेकिन लोगों के सामने दैनिक खर्च के लिए कैश नहीं मिलने से उन्हें परिवार की गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। शादी विवाह के परिवारों को तो गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

रुपयों की सख्त जरूरत है, लेकिन बैंक अधिकारी कैश नहीं होने की बात कहकर उन्हें टरका देते हैं। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित यूनियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में उस समय हंगामा हो गया जब लोग कैश निकालने की लाइन में लगे थे।

यूनियन बैंक के सुबह ही नो-कैश का नोटिस गेट पर चस्पा कर देने से सात बजे से लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने रेलवे रोड जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोग पुलिस से भी उलझ पड़े। उनकी पुलिसकर्मियों के साथ जमकर नोक-झोंक हुई। बाद में पीएसी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। 

लोगों का आरोप था कि बैंककर्मी जानबूझ कर नकदी नहीं दे रहे हैं। कैश खत्म होने का बहाना बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। लोगों के हंगामे के चलते बैंक भी सुबह करीब 11 बजे खुल सका।

यही स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा की देखने को मिली। जहां दोपहर 12 बजे के बाद कैश का वितरण आरंभ हो सका। जिन खाताधारकों के पास दो दिन पहले मिले टोकन थे, उन्हें ही कैश दिया गया।

खाताधारकों का आरोप था कि बैंक अधिकारी अपने जान पहचान के लोगों को पहले टोकन बांट देते हैं। पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई के बाहर भी मंगलवार को लोगों की लंबी कतारें दिखाई पड़ी।

बैंक अधिकारियों का कहना है कि आरबीआई से पर्याप्त मात्रा में करेंसी नहीं मिल रही जिस कारण यह परेशानी आ रही है।  बैंक पर पुलिस द्वारा बिना लाइन के ग्रामीणों को प्रवेश कराने पर दिनभर बैंक पर हंगामा रहा।

ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार कर डाला। इससे नाराज ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। मंगलवार को गंगोह क्षेत्र के गांव लखनौती बैंक पर रुपये निकालने को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी थी।

वहां व्यवस्था बनाने को तैनात एक पुलिसकर्मी दिनभर कुछ परिचितों को बिना लाइन के ही बैंक में प्रवेश करा रहा था। इससे बैंक पर कई बार लाइन में लगे ग्रामीणों ने हंगामा किया।


उन्होंने ने जब इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार कर डाला। इससे ग्रामीणों ने एसपी देहात और गंगोह सीओ से इसकी शिकायत की।

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी को बैंक से हटाने की मांग की है। एसपी देहात रफीक अहमद का कहना की जनता से अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed