{"_id":"57a240ee4f1c1bb5602b8cfa","slug":"uproar-on-azam-s-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के बयान पर भड़का भाजयुमो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के बयान पर भड़का भाजयुमो
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में आजम खां के खिलाफ रोष जताते हुए एसडीएम हीरालाल यादव को ज्ञापन सौंपते भाजयुमो के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में हुई गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना को विपक्ष की साजिश बताने के बयान पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम के खिलाफ सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की।
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आजम खां का पुतला फूंकने की घोषणा की, तो पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी। काफी देर तक कार्यकर्ता पुलिस को छकाते रहे। बाद में पुलिस को चकमा देकर उन्होंने तहसील परिसर में जाकर प्रदेश मंत्री के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल देव गुर्जर ने कहा कि बुलंदशहर की गैंगरेप घटना पर नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा दिया गया बयान शर्मनाक है। बार-बार गलत बयानबाजी कर आजम खां प्रदेश को दंगे की आग में झोंक देना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर होते हुए उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के बजाय उन्हें जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने आजम खान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
उधर, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जैसे ही आजम खां का पुतला फूंकने की घोषणा की तो पुलिस उनकी तरफ दौड़ पड़ी। कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर तहसील परिसर में जा पहुंचे, वहां उन्होंने प्रदेश मंत्री के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बाद में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम हीरालाल यादव को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में अंकित, मनीष, अनुज, पंकज, अनुज, राहुल, सचिन, अरुण, जयवीर आदि शामिल रहे।