{"_id":"64c9f4cf18c461ff540f2377","slug":"uproar-in-western-up-over-nuh-incident-hanuman-chalisa-recitation-done-in-saharanpur-burns-effigy-in-meerut-2023-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नूंह की घटना पर पश्चिमी यूपी में उबाल: सहारनपुर में हनुमान चालीसा का पाठ, मेरठ में जिहादियों का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह की घटना पर पश्चिमी यूपी में उबाल: सहारनपुर में हनुमान चालीसा का पाठ, मेरठ में जिहादियों का पुतला फूंका
Wed, 02 Aug 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:48 AM IST
सार
हरियाणा में हुई हिंसा के विरोध में पश्चिमी यूपी में हिंदू संगठनों में रोष है। सहारनपुर में जहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं मेरठ में जिहादियों का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा का पाठ करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में हुई हिंसा को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हिंदू संगठनों में रोष है। हरियाणा के नूंह में हुई घटना के विरोध में बुधवार को सहारनपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। घटना के संबंध में विरोध प्रदर्शन करते कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जोर शोर से हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिहादियों का पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा के बाद मेरठ पर चर्चा: इतिहासकार का बड़ा दावा, बौद्ध मठ तोड़कर गजनवी ने बनवाई थी मेरठ की जामा मस्जिद
विज्ञापन
बागपत में पुतला फूंकते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के नूंह जिले में बागपत जिले के पांची गांव निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा की हत्या के विरोध में राष्ट्र वंदना चौक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन दिया।
मेरठ में पुतला जलाते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में हिंसा को लेकर मेरठ में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताआं ने कमिश्नरी और डीएम कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिहादियों का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके बाद एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा गया।