फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar in protest against overloaded transportation of minerals through populated areas

Saharanpur News: आबादी के बीच से खनिज के ओवरलोड परिवहन के विरोध में हंगामा

Thu, 27 Feb 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Uproar in protest against overloaded transportation of minerals through populated areas
बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाकरपुर में ग्रामीणों ने आबादी के बीच से खनिज के ओवरलोड परिवहन के विरोध में हंगामा किया। भीड़ ने डंपर रोककर उन्हें वापस करा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी में सड़क संकरी है, जिससे खनिज का परिवहन करने वाले भारी वाहन ओवरलोड गुजरते है। सड़क किनारे के उनके मकानों तक में दरारें आ गई हैं। हालात यह है कि उनके बच्चे तक हादसे के डर से घरों से बाहर नहीं निकल सकते। दिन रात बड़ी संख्या में डंपर ओवरलोड खनिज लेकर यहां से निकलते हैं। पिछले छह महीने से वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस व तहसील प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। ग्रामीणों का कहना था कि शिवरात्रि पर डीएम के आदेश थे कि खनिज वाहनों का संचालन नहीं होगा इसके बाद भी पुलिस की मिलीभगत से इनका संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामकुमार व साहब सिंह ने बताया कि उनके गांव के ही चार-पांच युवक इन वाहनों को आबादी के बीच से निकलवाते हैं। यह युवक दूसरे समुदाय के है। उनके विरोध करने पर कई बार टकराव होते-होते बचा है। आज भी झगड़ा होने की नौबत आ गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में 112 कॉल करने पर पुलिस की गाड़ी पहुंची थी।। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है, कि यदि पुलिस प्रशासन ने आबादी के बीच से परिवहन नहीं रुकवाया तो वह धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
-वर्जन-
पहली बार इस तरह की शिकायत मिली है। ग्रामीणों की समस्या को सुनकर उसका समाधान कराया जाएगा और ओवरलोड परिवहन पर भी अंकुश लगाया जाएगा।
- मानवेंद्र सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed