फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar against power cuts and tripping

Saharanpur News: बिजली कटौती और ट्रिपिंग के विरोध में हंगामा

Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Uproar against power cuts and tripping
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। अंधाधुंध विद्युत कटौती से नाराज कुतुबपुर, रायपुर के लोगों ने बिजलीघर सरसावा पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली के अभाव में वे सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी फसलें सूख रही हैं। विद्युत अधिकारियों, सरसावा थाना प्रभारी के समझाने पर ग्रामीण शांत होकर लौटे।
मंगलवार को दोनों गांवों के किसान नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पहुंचे, जहां उनकी बिजली कर्मचारियों के साथ जम कर नोकझोंक हुई। एक बार तो हाथापाई की नौबत आ गई, लेकिन कुछ जिम्मेदार लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इस दौरान ओमबीर सिंह, कान्हा राणा, कमल प्रधान, आशीष शर्मा, धूम सिंह, अश्विनी राणा आदि ने कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति नहीं सुधरती, वह लोग बिजली घर पर ही बैठे रहेंगे। उनका कहना था कि बार-बार की ट्रिपिंग ने जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीणों का रोष देखकर एसडीओ सुंदर पाल, सरसावा के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा बिजलीघर पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीओ सुंदर पाल ने ग्रामीणों को समझाया कि नई तकनीक की मशीन लगी हुई है, जो लोड बढ़ने पर ऑटो कट हो जाती है। जैसे ही लोड कम होता है, आपूर्ति शुरू हो जाती है। गर्मी के कारण ऐसी स्थिति बनी है फिर भी वह सभी फीडर को समान आपूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने भीषण गर्मी में विद्युत कर्मियों की मेहनत का हवाला देते हुए ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर गांव वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed