फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UPPCS Result: Know secret of success of topper Siddharth Gupta, now he dreams of becoming an IAS

UPPCS Result: ये है टॉपर सिद्धार्थ की सफलता का राज, पिता का सपना किया पूरा, अब IAS बनने की ख्वाहिश

Wed, 24 Jan 2024 01:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Jan 2024 01:05 AM IST
सार

UPPCS Result 2023 : यूपीएससी में टॉप करने वाले देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और दोस्तों को दिया है। पिता का सपना पूरा करने के बाद अब उनकी ख्वाहिश आईएएस बनने की है। जानिए आखिर उनकी सफलता का राज क्या है।  

विज्ञापन
UPPCS Result: Know secret of success of topper Siddharth Gupta, now he dreams of becoming an IAS
पीसीएस अफसर बने सिद्धार्थ गुप्ता को बुके भेंट कर बधाई देते पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मन में दृढ़ संकल्प और मंजिल पाने का जुनून हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। इसी हौसले की मिसाल पेश की देवबंद के किराना व्यापारी राजेश गुप्ता के बेटे सिद्धार्थ गुप्ता ने। तीन बार कोशिश करने के बाद सिद्धार्थ ने कड़ी मेहनत और बड़ों के आशीर्वाद से पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की। वह परिणाम में यूपी टॉपर रहे। 

विज्ञापन


देवबंद की अग्रसैन विहार कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ गुप्ता एसडीएम बन गए। मंगलवार को उनके घर जश्न का माहौल था। परिवार के लोग, रिश्तेदार, पिता के परिचित और सिद्धार्थ गुप्ता के सहपाठी। हर कोई खुशी से लबरेज था। सभी सिद्धार्थ गुप्ता, उनके पिता राजेश गुप्ता और माता अंजना गुप्ता को मिठाई खिलाकर सफलता की मुबारकबाद दे रहे थे। यह खुशी इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि नौ माह के भीतर परिवार में सिद्धार्थ गुप्ता की दूसरी बार सफलता का जश्न मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

इससे पूर्व सात अप्रैल 2023 को उन्होंने यूपीएससी में सातवीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वह जनपद बिजनौर में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं और लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दे रहे हैं। लेकिन उन्हें जुनून था एसडीएम बनने का। इसलिए उन्होंने तैनाती के दौरान कड़ी मेहनत की और मन में पिता के सपने को पूरा करने का जज्बा था। 

वहीं, मंगलवार की देर शाम आए परीक्षा परिणाम में उनका नाम यूपी टॉपर में आया तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि वह वर्ष 2018 से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने  इस सफलता का श्रेय परिवार और दोस्तों को दिया। परिवार से भरपूर सहयोग मिला। जिसकी बदौलत ही वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वह आईएएस की तैयार करेंगे। देश की सेवा करने वालों से उन्हें प्रेरणा मिली। 

विज्ञापन

बड़ी बहन डॉ. नेहा दिल्ली हॉस्पिटल में हैं कार्डियोलॉजिस्ट
पीसीएस-2023 की परीक्षा में टॉपर बने 27 वर्षीय सिद्धार्थ गुप्ता परिवार में सबसे छोटे हैं। उनकी बड़ी बहन डॉ. नेहा दिल्ली कैलाश दीपक हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट हैं, जबकि दूसरी नंबर की बहन प्रियंका गृहणी है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

हर दिन 13 घंटे करते थे पढ़ाई
पीसीएस अफसर बने सिद्धार्थ गुप्ता की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। वह बताते हैं कि प्रतिदिन 13 घंटे वह पढ़ाई में लगे रहते थे। पिता राजेश गुप्ता बताते हैं कि सिद्धार्थ बचपन से ही पढ़ाई में आगे रहे हैं। उन्हें किताबें पढ़ाना का बहुत शौक है। उन्होंने नगर के दून वैली स्कूल से इंटर तक पढ़ाई की है। उन्हें उम्मीद थी कि बेटा पीसीएस अफसर जरूर बनेगा।

यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed