{"_id":"639e0d9fc49a4b53f11a53e3","slug":"up-youth-vandalized-near-religious-place-bjp-leader-said-trying-to-spoil-the-atmosphere-before-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नशेड़ी युवक ने धार्मिक स्थल के बाहर किया 'तांडव', भाजपा नेता बोले- चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नशेड़ी युवक ने धार्मिक स्थल के बाहर किया 'तांडव', भाजपा नेता बोले- चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश
Sun, 18 Dec 2022 12:12 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 18 Dec 2022 12:12 AM IST
सार
Saharanpur News : नशेड़ी युवक ने धार्मिक स्थल के बाहर रेलिंग पर डंडे बरसाए। मामला गर्म हुआ तो भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्टेट हाइवे 59 स्थित एक धार्मिक स्थल पर देर रात्रि शराब के नशे में धुत युवक ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इस दौरान वहां इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ ने युवक को दबोच लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अलग-अलग वर्गों का मामला होने के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की देर रात्रि दूसरे सांप्रदाय का एक युवक हाईवे स्थित वाल्मीकि बस्ती के बाहर बने धार्मिक स्थल पर पहुंचा और वहां उसके चारों तरफ लगी रेलिंग पर डंडे बरसाने लगा। वहीं आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने नशेड़ी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। वहीं सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि जानबूझकर निकाय चुनाव से पूर्व सांप्रदायिकता फैलाकर माहौल खराब करने का षडयंत्र रचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: घर में ईद जैसी खुशियां, शाहजेब को देख हैरान रह गए लोग, पल-भर में करोड़पति बना ये बच्चा
इस मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि हिरासत में लिया गया युवक अपना नाम फरमान बता रहा है। पूरी तरह होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। स्थिति सामान्य है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को हाईवे पर तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: बड़ा मामला: जिगर के टुकड़े की तलाश जारी, आखिर कब मिलेगा सूर्यांश, अफसरों ने खंगाले 50 से अधिक घर, IG भी पहुंचे