फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Youth vandalized near religious place, BJP leader said trying to spoil the atmosphere before elections

UP: नशेड़ी युवक ने धार्मिक स्थल के बाहर किया 'तांडव', भाजपा नेता बोले- चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश

Sun, 18 Dec 2022 12:12 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Dec 2022 12:12 AM IST
सार

Saharanpur News : नशेड़ी युवक ने धार्मिक स्थल के बाहर रेलिंग पर डंडे बरसाए। मामला गर्म हुआ तो भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Youth vandalized near religious place, BJP leader said trying to spoil the atmosphere before elections
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्टेट हाइवे 59 स्थित एक धार्मिक स्थल पर देर रात्रि शराब के नशे में धुत युवक ने तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इस दौरान वहां इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ ने युवक को दबोच लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अलग-अलग वर्गों का मामला होने के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार की देर रात्रि दूसरे सांप्रदाय का एक युवक हाईवे स्थित वाल्मीकि बस्ती के बाहर बने धार्मिक स्थल पर पहुंचा और वहां उसके चारों तरफ लगी रेलिंग पर डंडे बरसाने लगा। वहीं आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने नशेड़ी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। वहीं सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि जानबूझकर निकाय चुनाव से पूर्व सांप्रदायिकता फैलाकर माहौल खराब करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: घर में ईद जैसी खुशियां, शाहजेब को देख हैरान रह गए लोग, पल-भर में करोड़पति बना ये बच्चा

इस मामले में इंस्पेक्टर का कहना है कि हिरासत में लिया गया युवक अपना नाम फरमान बता रहा है। पूरी तरह होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। स्थिति सामान्य है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को हाईवे पर तैनात किया गया है। 

यह भी पढ़ें: बड़ा मामला: जिगर के टुकड़े की तलाश जारी, आखिर कब मिलेगा सूर्यांश, अफसरों ने खंगाले 50 से अधिक घर, IG भी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed