फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Youth and girl of different communities beaten up by Bajrang Dal workers after caught and created ruckus

UP: अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती को देख भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, भीड़ ने दोनों को धुना, मचा हड़कंप

Tue, 20 Jun 2023 07:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Jun 2023 07:32 PM IST
सार

Saharanpur News : अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती को एक साथ देख बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। इस दौरान भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
UP: Youth and girl of different communities beaten up by Bajrang Dal workers after caught and created ruckus
लोगों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में रेलवे टीटू कॉलोनी में अलग-अलग समुदाय के एक युवक-युवती को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने पकड़कर हंगामा किया। मौके पर महिलाएं भी एकत्र हो गईं। लोगों ने दोनों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में तीन बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक और युवती रेलवे टीटू कॉलोनी में घूम रहे थे। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता उनका पीछा कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया और हंगामा कर दिया। मौके पर क्षेत्र की महिलाएं और युवक भी एकत्र हो गए, जिन्होंने दोनों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह दोनों एक साथ पढ़ते हैं। इसके बाद दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: चक्रवाती तूफान का असर, तेज हवा व बारिश से मिली राहत, पढ़ें-अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed