फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Man murder in Hastinapur Meerut while he was sleeping in his house

Meerut: हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Jun 2023 09:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Jun 2023 09:21 AM IST
सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सका लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Man murder in Hastinapur Meerut while he was sleeping in his house
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में सोमवार देर रात करीब दो बजे घर के आंगन में हो रहे युवक मनजीत की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग का है। जहां मनजीत (25) पुत्र सुरेश कश्यप सोमवार की देर रात गांव में अपने घर के आंगन में सो रहा था। मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि रात्रि लगभग 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह बाहर आए तो आंगन से चार पांच लोगों को भागते देखा।
विज्ञापन


मनजीत का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। मनजीत की हत्या की सूचना से आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात हत्या के बाद जांच के लिए मंगलवार सुबह विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना के साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed