{"_id":"645fc64cf6f7ffdb280082ba","slug":"up-thrilling-contest-in-nikay-elections-in-saharanpur-and-bjp-candidate-defeats-bsp-ishu-jain-by-one-vote-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: एक मुकाबला ऐसा भी, अंत तक थमीं रहीं भाजपा-बसपा प्रत्याशियों की सांसें, एक वोट से मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: एक मुकाबला ऐसा भी, अंत तक थमीं रहीं भाजपा-बसपा प्रत्याशियों की सांसें, एक वोट से मिली जीत
Sat, 13 May 2023 10:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 May 2023 10:48 PM IST
सार
Nikay Chunav 2023 : सहारनपुर में क्रिकेट मैच की तरह एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहां भाजपा और बसपा प्रत्याशियों की अंत तक सांसें थमीं रहीं। बाद में सिर्फ एक वोट से जीत मिली।
विज्ञापन
मतगणना का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में नगर निगम के वार्ड नंबर 58 में भाजपा और बसपा प्रत्याशी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। क्रिकेट मैच की तरह इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी एक-एक मत के लिए जूझते नजर आए। अंत में भाजपा प्रत्याशी अनुज जैन ने बसपा प्रत्याशी ईशु जैन को एक वोट से हराकर जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित रैनबो स्कूल में मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रत्याशी और उनके एजेंट पहुंच गए थे। नगर नगर के वार्ड नंबर 58 (दीनानाथ बाजार) में भाजपा से अनुज जैन, बसपा से ईशु जैन, सपा से अमित और निर्दलीय के रूप में आशुतोष सहगल ने चुनाव लड़ा। इस वार्ड में भाजपा और बसपा प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कभी भाजपा आगे रही तो कभी बसपा के हाथी की चाल तेज हुई। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की सांसें अटकी रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Result: पश्चिमी यूपी की हर सीट का अपडेट, पढ़िए कौन कहां से जीता, मेरठ में हुआ बड़ा बदलाव
विज्ञापन
दोनों पार्टी के बीच अंतिम तक कड़ी टक्कर होती रही। सांसें थाम देने वाले इस रोमांचक मुकाबले में जहां भाजपा को 1472 वोट मिले तो वहीं बसपा को 1471 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी अनुज जैन ने एक वोट से जीत दर्ज की। दोनों के बीच मुकाबला होने से सपा और निर्दलीय आसपास कहीं नजर नहीं आए। खास बात यह है कि इसी वार्ड बसपा प्रत्याशी के पिता सभासद रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश