फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Theft in house of a cloth merchant in Saharanpur

यूपी: सहारनपुर में कपड़ा कारोबारी के घर लाखों की चोरी, नौकर गायब, गहराया शक

Tue, 12 Apr 2022 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Apr 2022 12:19 PM IST
सार

सहारनपुर में कपड़ा कोरबारी के घर में लाखों की चोरी हो गई। सीसीटीवी में कैद नेपाली नौकर पर घरवालों ने शक जताया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
UP: Theft in house of a cloth merchant in Saharanpur
मकान में फैला सामान - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में मिशन कंपाउंड में कपड़ा कारोबारी के घर लाखों रुपए की चोरी हो गई। नेपाली नौकर ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी कैमरे में दो लोगों के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चोरी करीब 10 लाख की बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में कपड़ा कारोबारी दुर्गेश ग्रोवर का मकान है। देर रात उनके मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना के वक्त वो पानीपत में किसी रिश्तेदार की बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। जब रात एक बजे घर लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और नेपाली नौकर बहादुर गायब था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोंचा, बच्ची की हालत देख कांप जाएगी रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने घर का सामान चेक किया तो जेवरात और कुछ नकदी भी गायब थी। पड़ताल में पता लगा कि चोर करीब 10 लाख के सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। घर के बराबर में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में नेपाली नौकर दो लोगों के साथ जाते हुए दिखाई दे रहा है।

दुर्गेश ग्रोवर का कहना है कि नेपाली नौकर ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed