{"_id":"625519b6fbf328751d69888b","slug":"meerut-news-dogs-bites-a-innocent-condition-of-girl-is-horrific","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोंचा, बच्ची की हालत देख कांप जाएगी रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोंचा, बच्ची की हालत देख कांप जाएगी रूह
Tue, 12 Apr 2022 11:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:48 AM IST
सार
मेरठ में कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्ची को निशाना बनाया। शोर सुनकर पहुंच परिजनों ने किसी तरह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाकर अस्पताल मे भर्ती कराया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बाइक चलाते समय कुत्तों के भौंकने से बचने का तरीका
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हर्रा कस्बे में सोमवार को एक पांच वर्षीय मासूम पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाकर सरधना अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत: कुत्ते से गाड़ी टकराने पर दो पक्षों में संघर्ष व फायरिंग, 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन
हर्रा निवासी यामीन अपने परिवार को साथ लेकर गेंहू की कटाई कर रहे थे। उन्होंने बेटे जीशान को कुछ दूर ही पेड़ की छांव में बैठा दिया। कुछ देर बाद कुत्तों ने जीशान पर हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर जब तक परिजन पहुंचे तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। घायल अवस्था में बच्चे को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर बताकर उन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची को सही समय पर बचा लिया गया। वरना कोई अनहोनी हो सकती थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। अब बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है।