{"_id":"6a8a9d963c7eefa13107f741","slug":"up-rift-within-the-qazi-family-comes-to-light-mp-imran-masood-s-nephew-targets-shayan-here-is-the-response-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: काजी परिवार की कलह आई बाहर, सांसद इमरान मसूद के भतीजे ने साधा शायान पर निशाना, ये आया जवाब; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: काजी परिवार की कलह आई बाहर, सांसद इमरान मसूद के भतीजे ने साधा शायान पर निशाना, ये आया जवाब; देखें वीडियो
Sun, 23 Aug 2026 12:43 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:43 PM IST
सार
Saharanpur News: सोशल मीडिया पर इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद ने वीडियो पोस्ट कर हाल ही में सपा में शामिल हुए शायान मसूद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं इमरान के दामाद शायान मसूद ने भी वीडियो जारी कर इसका जवाब दिया है।
विज्ञापन
हमजा मसूद और शायान मसूद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद के सपा में जाने के बाद से काजी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। घर के भीतर की लड़ाई और मनमुटाव खुलकर चारदीवारी से बाहर आ गया है। सांसद इमरान के भतीजे हमजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर शायान मसूद पर हमला बोला है। साथ ही शायान मसूद ने भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमजा मसूद ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनकी बहन पर पांच वर्षों से ज्यादती हो रही है। बहन को अभद्र व्यवहार कर बाहर निकाल दिया। उनके बेटे पर भी जुल्म हो रहा है और इमरान मसूद के खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है। उन्होंने ज्यादतियों के सबूत होने की भी बात वीडियो में कही। आरोप लगाया कि सियासत की वजह से बहन को छोड़ दिया। मेरे पिता अस्पताल में हैं। इसके बाद बावजूद राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिर्फ बहन और अपने पिता के वजह से शायान के जुल्म बर्दाश्त कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि हम सक्षम हैं। अपनी बहन के बेटे को अच्छी तालीम और परवरिश देंगे। हमजा ने कहा कि मेरे दादा राशिद मसूद की राजनीतिक विरासत मेरे बाबा नोमान मसूद और ताऊ इमरान मसूद को मिली है।
इस वीडियो पर सपा नेता शायान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि हमजा को इस स्तर पर गिरना पड़ रहा है। मेरा ऐसा स्तर नहीं कि मेरे द्वारा घर की बातों को बाहर राजनीति के लिए उछाला जाए। उन्होंने कहा कि हमजा के पास मेरी राजनीतिक बातों का जवाब नहीं है। इसीलिए निजी हमले किए जा रहे हैं और मेरे पास भी कई वीडियो हैं, जिन्हें मैं सार्वजनिक नहीं करना चाहता।
बता दें कि पिछले दिनों सांसद इमरान मसूद ने प्रेसवार्ता में कहा था कि उनके परिवार से कोई भी सदस्य इस चुनाव में नहीं लड़ेगा। इसके बाद से काजी परिवार में राजनीतिक तूफान शुरू हुआ है। इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद सपा में शामिल हो गए। आगे देखना दिलचस्प होगा कि काजी परिवार की राजनीतिक विरासत किस दिशा में जाएगी।
ये भी देखें...
UP: बिजनौर में तेंदुए का आतंक जारी, दो साल के बच्चे को उठा ले गया, जबड़े में दबा रखा था सिर; खेत में मिला शव
ये भी देखें...
UP: बिजनौर में तेंदुए का आतंक जारी, दो साल के बच्चे को उठा ले गया, जबड़े में दबा रखा था सिर; खेत में मिला शव
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन