Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Posters related to the 1984 riots and the assassination of Indira Gandhi put up

सहारनपुर: धार्मिक स्थल में लगा दिए 1984 के दंगों और इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़े पोस्टर, चार पर रिपोर्ट

Mon, 02 Nov 2026 06:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Nov 2026 06:21 PM IST
सार

कुतुबशेर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में विवादित पोस्टर के फोटो वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर हटवाए, साथ ही चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की। कुछ अज्ञात के बारे में भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Posters related to the 1984 riots and the assassination of Indira Gandhi put up
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर की दीवार पर 1984 के दंगों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से संबंधित विवादित बैनर लगाने का मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कुछ अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

उप निरीक्षक अमित कुमार रविवार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से दो फोटो भेजे। बताया गया कि गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर की दीवार पर एक फ्लैक्सी बोर्ड पर लगाया गया है। इसमें वर्ष 1984 के दंगों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से संबंधित फोटो के साथ सिख समुदाय के लोगों के फोटो लगाए गए हैं। बैनर पर सिखों की शहादत से संबंधित टिप्पणी भी लिखी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पता लगते ही उप निरीक्षक अमित कुमार पुलिस टीम के साथ गुरुद्वारे पहुंचे और संगत में शामिल लोगों को बैनर की फोटो दिखाकर जानकारी जुटाई। पूछताछ में बैनर लगाने के मामले में रणजीत अखाड़ा से जुड़े कुलवीर उर्फ राणा (प्रशिक्षक), प्रवेंद्र सिंह उर्फ बॉबी (अध्यापक), अमन गुरी उर्फ चुप्पा और लूरी के नाम सामने आए। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बैनर पर प्रदर्शित फोटो और टिप्पणी से आमजन के बीच धार्मिक भावनाएं खराब होने की आशंका है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक शशांक गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार को नामजद किया है। इस मामले में कुछ अज्ञात भी शामिल हैं, उनकी भी पहचान की जा रही है।

ये भी देखें...
सहारनपुर: आकाश आनंद बोले-  भाजपा-कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, अखिलेश भ्रमित; नकुड़ से बसपा प्रत्याशी घोषित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed