फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Police have revealed that murder of finance company employee Sumit in love affair, three accused arrested

लव अफेयर का दर्दनाक अंजाम: आखिर खुल गया कर्मचारी के कत्ल का राज, आरोपियों के खुलासे पर अफसर भी हैरान

Sat, 17 Jun 2023 07:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jun 2023 07:17 PM IST
सार

Saharanpur News : प्यार में जिंदगी का दर्दनाक अंजाम होगा, ये सुमित ने कभी सोचा भी नहीं होगा। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सुमित की बेरहमी से हत्या की गई थी। अब पुलिस ने इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
UP: Police have revealed that murder of finance company employee Sumit in love affair, three accused arrested
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की प्रेम-प्रसंग में हत्या कर दी गई। देवबंद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद करते हुए पूरे मामला का खुलासा कर दिया है। फाइनेंस कर्मचारी चार दिन पूर्व लापता हो गया था, जिस महिला से फाइनेंस कर्मचारी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था, उसके पति ने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की। मुख्य आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 जून को उत्तराखंड के गांव झबरेड़ा की फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी सुमित कुमार निवासी गांव गोयला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर कोतवाली देबवंद क्षेत्र के गांव जटौला दामोदरपुर में कंपनी के पैसे लेने आया था। तब वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। 14 जून को सुमित के भाई रामकुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

इसके बाद राजकुमार ने जटौला दामोदरपुर निवासी चार लोगों पर उसके भाई का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई। शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों लक्षित, अक्षय और विशाल को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बंदरजुड्ड़ा कासिमपुर नवादा के पास जंगल से सुमित का शव बरामद किया। उसकी बाइक और मोबाइल मंझौल गांव से पहले ही बरामद हो चुका था। आरोपियों ने गांव के ही ओमपाल उर्फ काकू के साथ मिलकर सुमित की गमछे से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया।

एसपी देहात ने बताया कि सुमित का ओमपाल उर्फ काकू की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार सुमित ओमपाल की अनुपस्थिति में भी उसके घर आया। 13 जून को सुमित को पैसे देने के बहाने से बुलाया गया था। इसके बाद बंद पड़े मकान में ले जाकर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया था। आरोपी ओमपाल उर्फ काकू अभी फरार है।

यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी

नकदी भी हुई बरामद
तीनों आरोपियों के पास से सुमित की 41 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है, जो उसने क्षेत्र से कंपनी के लिए कलेक्शन की थी। इसके अलावा हत्या में प्रयुक्त गमछा और सुमित का हेलमेट भी पुलिस ने बरामद किया।

यह भी पढ़ें: उद्यमी का मर्डर: फैक्टरी में खून से लथपथ मिली लाश, पिता को देख सहम गया बेटा, खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें

कॉल डिटेल से खुला मामला
पुलिस ने सुमित के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो आखिरी कॉल लक्षित की थी। मृतक के भाई रामकुमार ने भी लक्षित पर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने लक्षित से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed