फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   up-panchayat-chunav-result-2021 Counting starts in Saharanpur and centers social distancing is not being followed

पंचायत चुनाव मतगणना : सहारनपुर में मतगणना केंद्रों पर जुटी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

Sun, 02 May 2021 10:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 May 2021 10:37 AM IST
सार

सहारनपुर में मतगणना स्थलों पर रविवार सुबह से ही भीड़ जुटी है। उम्मीदवारों के मतगणना एजेंट को कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
up-panchayat-chunav-result-2021 Counting starts in Saharanpur and centers social distancing is not being followed
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: सहारनपुर में मतगणना केंद्र पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मतगणना स्थलों पर रविवार सुबह से ही भीड़ जुटी है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई गई। वहीं सभी मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन


बताया गया कि उम्मीदवारों के एजेंट को कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जा रहा है। जिले के 11 ब्लाक क्षेत्र की 884 ग्राम पंचायतों की मतगणना की व्यवस्था 11 स्थानों पर की गई है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज मतगणना जारी है। प्रत्येक ब्लाक स्तर की मतगणना के लिए अलग-अलग स्थल बनाए गए हैं। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के कुल 13402 पद हैं, जिन पर 22717 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। कुल 271 टेबलों पर 1355 कर्मचारी मतगणना कार्य में लगे हुए हैं। वहीं मतगणना स्थल पर कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का दावा फेल होता नजर आ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ हुई। मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए सभी मतगणना कक्षों में सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक टेबल पर पांच मतगणना कर्मचारी लगे हुए हैं। मतगणना स्थलों पर बिजली, पेयजल, शौचालय सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 

रिपोर्ट नहीं लाए तो होगी मौके पर एंटीजन जांच  
उप जिला निर्वाचन अधिकारी  विनोद कुमार ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। मतगणना एजेंट को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करने दिया जाएगा। यदि किसी मतगणना एजेंट ने अपनी कोविड जांच नहीं कराई है या फिर वह उसे लेकर नहीं आया तो उसकी तत्काल मौके पर ही एंटीजन जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के निगेटिव आने पर ही मतगणना स्थल पर आने दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर ही मेडिकल की पूरी टीम भी मौजूद है।  


11 मजिस्ट्रेट रख रहें कानून व्यवस्था पर नजर 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मतगणना के लिए विकासखंड वार मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट मतगणना और कानून व्यवस्था संबंधी प्रकरणों पर नजर रख रहे हैं। ब्लाक साढ़ौली कदीम में तहसीलदार कमलेश कुमार, मुजफ्फराबाद में एसडीएम दीप्तिदेव यादव, सरसावा में न्यायिक तहसीलदार आशुतोष, नकुड़ में तहसीलदार देवेंद्र सिंह, गंगोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल और नानौता में एसडीएम एसएन शर्मा को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। रामपुर मनिहारान में तहसीलदार नितिन राजपूत, नागल में  तहसीलदार हर्ष चावला, देवबंद में एसडीएम राकेश कुमार, बलियाखेडी में तहसीलदार गोपेश तिवारी और पुंवारका में एसडीएम अनिल कुमार सिंह तैनात हैं। 
 
पदनाम ------      पदों की संख्या -- कुल प्रत्याशी
ग्राम पंचायत प्रधान  --- 884 --------- 6329
ग्राम पंचायत सदस्य -- 11,262 ------- 10965
क्षेत्र पंचायत सदस्य ---- 1207 -------- 4886
जिला पंचायत सदस्य --- 49  ---------   537 
योग -------------------- 13402 ------- 22717 

जनपद में ये हैं मतगणना स्थल ---
विकास खंड ---------------- मतगणना स्थल 
साढ़ौली कदीम -----------  पब्लिक इंटर कालेज, साढौली कदीम
मुजफ्फराबाद ------------ वैदिक इंटर कालेज, मुजफ्फराबाद 
सरसावा ------------------- डीसी जैन इंटर कालेज, सरसावा
नकुड़ ---------------------- केएलजीएम कॉलेज, नकुड 
गंगोह --------------------- एचआर इंटर कालेज गंगोह
नानौता ------------------- रामकृष्ण इंटर कालेज, नानौता
रामपुर मनिहारान ------ गोचर कृषि डिग्री कालेज, रामपुर मनिहारान
नागल ------------------- जनता इंटर कालेज, नागल
देवबंद ----------------- गोकुलचंद रहती देवी राजकीय इंटर कालेज, देवबंद
बलियाखेडी ----------- जेवी जैन इंटर कालेज, चिलकाना रोड, सहारनपुर
पुंवारका --------------- ड्रीम्स कालेज, जनता रोड, सहारनपुर 

मतगणना की व्यवस्था -
ब्लाक ---------- न्याय पंचायत --- ग्राम पंचायत --- टेबिल 
रामपुर मनिहारान --- 07 ------------- 54 ------------- 16
सढौली कदीम  ------- 12 ------------- 84 -------------- 29
देवबंद ---------------- 09 ------------- 64 -------------- 22
नानौता --------------- 06 ------------- 56 -------------- 16
मुजफ्फराबाद --------16--------------- 98 -------------- 42
सरसावा -------------- 12 ------------- 103 ------------- 24
नकुड़ -----------------10 ----------------85 ------------- 22
पुंवारका -------------- 12 --------------- 93 ------------ 22
गंगोह ---------------- 10 --------------- 98 ------------- 30
बलियाखेडी ---------- 10 --------------- 75 ------------- 22
नागल --------------- 09 --------------- 74 ------------- 26
योग ---------------- 113 ------------- 884 --------------271

ये भी पढ़ें

पंचायत चुनाव मतगणना : कानपुर के घाटमपुर में भीड़ बढ़ने से मची भगदड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

UP Panchayat Election Result 2021: बिजनौर में कई केंद्रों पर कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, देरी से शुरू हुई मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed