फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   up panchayat chunav result 2021 The counting of votes has started in Bijnor and 4320 employees are engaged in counting of votes

UP Panchayat Election Result 2021: बिजनौर में कई केंद्रों पर कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, देरी से शुरू हुई मतगणना

Sun, 02 May 2021 10:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 May 2021 10:14 AM IST
सार

बिजनौर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। 11 ब्लाक में 4320 कर्मचारी वोट की गिनती करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
up panchayat chunav result 2021 The counting of votes has started in Bijnor and 4320 employees are engaged in counting of votes
बिजनौर में मतगणना के दौरान कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। 11 ब्लाक में 4320 कर्मचारी वोट की गिनती करने में लगे हुए हैं। 22989 प्रत्याशी के भाग्य का पिटारा आज खुल जाएगा। वहीं कई केंद्रों पर कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने से मतगणना देरी से शुरू हुई। 

विज्ञापन


उधर, हल्दौर में सीडी इंटर कॉलेज में कुछ कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने के कारण अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे बाद मतगणना शुरू हुई। इसके बाद कर्मचारियों को उपचार दिलाया गया। मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लघंन किया गया।
विज्ञापन


वहीं नूरपुर में मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए एजेंटों की भारी भीड़ लगी है। प्रशासन द्वारा कोविड गाइडलाइन का पालन कराने का दावा भी फेल होता नदर आ रहा है। मतगणना स्थल में प्रवेश के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा। उधर, प्रत्याशियों के समर्थक भी बड़ी संख्या में खालसा इंटर कॉलेज के बाहर जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 11 मतगणना केंद्रों पर पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही है। मतगणना में कुछ कर्मचारी संगठनों द्वारा बहिष्कार के आह्वान का असर दिखा। कुछ केंद्रों पर कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है। दोनों कारणों के चलते मतगणना केंद्रों पर काफी कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसके चलते कई जगह काउंटिंग निर्धारित समय सुबह आठ बजे से कई घंटें देरी से शुरू हुई। मतगणना केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ी। वहीं कोरोना प्रभावित एक अधिकारी बेखौफ मतगणना केंद्र पर घूमते रहे। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा। कोरोना जांच के नाम खानापूर्ति होने के भी आरोप लग रहे हैं। डीएम व एसपी मतगणना केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।

जिले में 19 अप्रैल को ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 11 ब्लाक के 3654 बूथ पर वोट पड़े थे। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। डीएम रमाकांत पांडेय नियमित व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने कोरोना से बचाव के लिए पूर्व में तय नियमों में बदलाव किए हैं। कोरोना जांच को लेकर बने असमंजस को साफ कर दिया है।

एक कमरे में एक एआरओ, नियम हुए सख्त
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि एक कमरे में एक एआरओ रहेगा। प्रत्याशियों के एजेंट डबल मास्क लगाकर आएंगे। सीडीओ केपी सिंह का कहना है कि एजेंट को 48 घंटे पहले की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा। वहीं मतगणना केंद्रों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ लेकर नहीं आ सकेंगे। बताया कि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी का एक एक एजेंट होगा। जिला पंचायत सदस्य के एक ही वार्ड कई कई कमरों में हैं। इसलिए एक प्रत्याशी के तीन से चार एजेंट होंगे।

सुबह आठ बजे से मतगणना 
मतगणना के लिए 11 केंद्र है। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना दो शिफ्ट में है। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक है। दूसरी शिफ्ट रात आठ बजे से मतगणना समाप्त होने तक रहेगी।

4320 कर्मचारी करेंगे वोट कि गिनती
वोटों की गिनती 1080 कर्मचारियों की टीम कर रही है। गिनती 1080 टेबल चल रही है। एक टीम में चार कर्मचारी हैं। इनमें एक सुपरवाइजर वह तीन गणक है। कुल 4320 कर्मचारी वोटों की गिनती कर रहे हैं। 230 कर्मचारियों की टीम रिजर्व में है। एक कमरे में एक एआरओ है।

गिनती की ये रहेगी प्रक्रिया
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि एक मतदेय स्थल पर एक से अधिक मतपेटी  प्रयोग हुई हैं। सभी मतपेटी एक साथ खुलेंगी। वोट गिनने के लिए एक कमरे में चार टेबल हैं। मतपत्र की पदवार छंटाई होगी। प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के के मतपत्र अलग-अलग रंग के हैं। सभी के 50-50 मतपत्र के बंडल बनेंगे। मतपत्र को फिर प्रत्याशी वार छांटा जाएगा। कैंसिल मतपत्र को लेकर विवाद होने पर अंतिम फैसला आरओ करेंगे।

सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी 
मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। सतत निगरानी के लिए हल्केवार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम रमाकांत पांडेय ने तहसीलों के एसडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। हर एसडीएम अपनी तहसील में आने वाले ब्लाक के मतदान केंद्र का निरीक्षण लगातार कर रहे हैं। इसके बाद मतगणना की रिपोर्ट डीएम को देंगे।

आंकड़ों की निगाह में चुनाव
इतने हैं पद

प्रधान-1123, जिला पंचायत सदस्य- 56, क्षेत्र पंचायत सदस्य-1393, ग्राम पंचायत सदस्य 14066
प्रत्याशी प्रधान पद-7570, क्षेत्र पंचायत सदस्य-5428, ग्राम पंचायत सदस्य-9134, जिला पंचायत सदस्य-857
मतदाता कुल 22 लाख 53 हजार 198, वोट प्रतिशत-73.10 प्रतिशत
काउंटिंग टेबल- 1080 कर्मचारी-4320

पहला चुनाव परिणाम आएगा
पहला चुनाव परिणाम दोपहर बाद दो बजे तक आने की संभावना है। एजेंट मतगणना के लिए तीन टेबल होंगी। पहली टेबल पर प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद, दूसरी टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद व तीसरी टेबल पर जिला पंचायत सदस्य पद के मतपत्र गिने जाएंगे। कक्ष में एक प्रत्याशी का एक ही एजेंट रहेगा।

ये भी पढ़ें

UP Panchayat Chunav Result Live: संतकबीरनगर में मतगणना अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, मतगणना केंद्रों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन

UP Panchayat Election Result 2021: मेरठ में मतगणना शुरू, एडीजी ने किया कई केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed