{"_id":"61b0ddcf19a00d01956dadbd","slug":"up-news-two-youth-has-died-in-bus-and-bike-accident-in-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 08 Dec 2021 10:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:01 PM IST
सार
सहारनपुर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इसी बाइक पर सवार थे युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट में जनता रोड पर गांव करौंदी के पास स्कूल बस से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है जबकि, दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसा बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी सतीश कुमार (27) पुत्र सकटू अपने साथी महावीर (24) पुत्र जयपाल निवासी गांव पहांसू थाना रामपुर मनिहारान के साथ बाइक पर जनता रोड से सहारनपुर की तरफ जा रहा था। गांव करौंदी के पास उनकी बाइक स्कूल की बस से टकरा गई। हादसे में सतीश व महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। बस को उसका चालक घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी। युवकों की मौत की सूचना से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर मोर्चरी भेजा।
यह भी पढ़ें: Bipin Rawat: नहीं रहे सीडीएस बिपिन रावत, खबर सुनते ही गुरु हरवीर शर्मा को लगा गहरा सदमा
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक सतीश की जेब से मिले मोबाइल से उसके घर हादसे की सूचना दे दी गई है। मृतकों के शवों को पंचनामा भर मोर्चरी भिजवा दिया गया है। बस और मृतकों की बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।