Accident in Saharanpur: दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत, हादसे में एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवती समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के सरसावा में ग्राम चलाकपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक युवती और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को सरसावा चिलकाना मार्ग पर ग्राम चलाकपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बाइक पर एक युवती सहित तीन लोग और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे के बाद किसी राहगीर ने चिलकाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चिलकाना थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा लेकर पहुंचे।
ये हुए घायल
हादसे में कादिर (20), आमिर (25) निवासी ग्राम छापुर थाना नकुड़, रजत (22) व जॉनी (25) हरोड़ा थाना गागलहेड़ी, युवती शालू (19) निवासी ग्राम चलाकपुर घायल हुए। इनमें जॉनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि युवती सहित चारों घायलों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें: Murder का खौफनाक मामला: बड़ी तैयारी में मेरठ पुलिस, जब्त करेगी सनी काकरान और अतुल की संपत्ति
चिलकाना थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि एक बाइक पर कादिर और आमिर सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर रजत, जॉनी और शालू थे। घायल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। युवकों की जेब से मिले पहचान पत्रों से पांचों की पहचान हुई। दोनों बाइकों पर सवार युवकों के कानों में ब्लूटूथ कनेक्टेड लीड लगी हुई थी। साथ ही किसी के सिर पर हेलमेट भी नहीं था। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: टूटा गमों का पहाड़, सूनी पड़ीं गलियां और घरों में नहीं जले चूल्हे, अब परिवार में बचे सिर्फ पिता-बेटे