मेरठ में पावली खुर्द निवासी एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी के हत्यारोपी सनी काकरान व अतुल जाट की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। दोनों आरोपियों पर इंचौली थाने में गैंगस्टर लगा था जिसके चलते संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पांच राज्य में दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसकी जानकारी मेरठ पुलिस ने मांगी है।
हत्यारोपी सनी काकरान निवासी पावली खुर्द और अतुल जाट निवासी चिंदौड़ी इंचौली ने दिल्ली के गोगी और हरियाणा के लारेंस गैंग से हाथ मिलाया हुआ था। दिल्ली के बदमाश नसरूद्दीन, संदीप और अवनीश भी उनके गैंग में शामिल हैं। पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
2 of 8
गोली मारकर हत्या।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का दावा है कि 20 मई को पावली खुर्द में घर में घुसकर एलएलबी के छात्र प्रयाग चौधरी की इन आरोपियों ने मिलकर हत्या की। सनी, अतुल और नसरूद्दीन ने पिस्टल से गोलियां चलाई थीं।
3 of 8
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि सनी और अतुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सात महीने पहले लावड के चिंदौड़ी गांव में बसपा नेता मनोज कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले में इंचौली थाने से दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। दोनों शातिर अपराधी हैं, जिसको देखते हुए पुलिस ने गैंगस्टर भी लगाया था। पुलिस अब दोनों अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में लग गई है।
4 of 8
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पांच राज्यों को लिखी चिट्ठी
पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सनी काकरान और अतुल जाट पर दर्ज आपराधिक मुकदमों की जानकारी जुटाई। मेरठ के अलावा सनी और अतुल की दिल्ली, गाजियाबाद समेत कई जगह पर संपत्ति है।
5 of 8
गोली का निशान
- फोटो : amar ujala
सोनीपत में बी वांरट दाखिल करने जाएगी कंकरखेड़ा पुलिस
प्रयाग की हत्या के मामले में कंकरखेडा पुलिस सोनीपत में बी-वारंट दाखिल कर उनको रिमांड पर लाएगी। रिमांड पर लेने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। प्रयाग के पिता निरंकार का कहना है कि समझौता होने के बाद भी बेटे की हत्या की गई है।