फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Three youth has died in Bike accident in Saharanpur city

धनतेरस पर दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर

Tue, 02 Nov 2021 10:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Nov 2021 10:00 PM IST
सार

धनतेरस के दिन सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवकों की पहचान कराने में जुटी है।

विज्ञापन
UP News: Three youth has died in Bike accident in Saharanpur city
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


पढ़िए पूरा अपडेट
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव हरौड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन की पीछे से टक्कर लगने के बाद चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर गई और वाहन ने बाइक सवार तीनों युवकों को कुचल दिया। वहीं मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ और इसमें नागल क्षेत्र के गांव भिक्कनपुर निवासी राहुल (25 वर्ष), उसके दोस्त दुष्यंत (20 वर्ष) और विकास (22 वर्ष) की मौत हो गई। राहुल की फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फतेहपुर में ननिहाल है और ये तीनों मंगलवार को वहां गए थे, वहां से लौटते समय हादसा हुआ। बाइक राहुल चला रहा था और उसने हेलमेट पहना हुआ था, जो हादसे के दौरान सिर से निकलकर दूर जा गिरा। उसकी एक दिसंबर को शादी होने वाली थी। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस वाहन से हादसा हुआ, उसकी रफ्तार काफी तेज थी, मरने वाले युवक भी एक बाइक पर सवार थे। यातायात नियमों की अनदेखी भी हादसे की वजह बनी है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed