फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Three friends have died in road accident in Saharanpur city

सहारनपुर में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी बाइक, तीन दोस्तों की मौके पर मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Sun, 21 Nov 2021 06:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 21 Nov 2021 06:13 PM IST
सार

सहारनपुर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना के बाद तीनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
UP News: Three friends have died in road accident in Saharanpur city
सहारनपुर में हादसे में तीन दोस्तों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में रविवार को एक बड़ी घटना हो गई। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव कासमपुर में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों युवक रिश्तेदारी में मिलकर मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उनकी बाइक अनियंत्रित हो पुलिया से टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। वहीं हादसे में तीनों युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा के जिला यमुनानगर के थाना प्रताप नगर अंतर्गत गांव भूडकला निवासी गौरव पुत्र मलखान, मुस्तकीम पुत्र जुल्फान व इसरार पुत्र नसीम थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव कासमपुर स्थित रिश्तेदारी में आए हुए थे। बताया गया कि वे रविवार दोपहर में रिश्तेदारी से लौटते समय मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

उधर, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रमीणों की मदद से तीनों युवकों को खाई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही तीनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। थाना मिर्जापुर पुलिस ने पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed