फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Teachers and school operators protest by selling fruits and vegetables in Saharanpur

अनोखा प्रदर्शन: शिक्षकों ने फल और सब्जी बेचकर जताया विरोध, चेतावनी देकर की ये मांग

Fri, 11 Jun 2021 07:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jun 2021 07:01 PM IST
सार

शिक्षक और स्कूल संचालकों ने अनोखे तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है। उन्होंने चेतावनी देकर सरकार से ये मांगें की हैं।

विज्ञापन
UP News: Teachers and school operators protest by selling fruits and vegetables in Saharanpur
सहारनपुर: शिक्षकों ने फल-सब्जी बेचकर विरोध प्रदर्शन किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आर्थिक तंगी से जूझ रहे मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालक और शिक्षक साल भर से आर्थिक पैकेज की मांग कर रहे हैं। मांग नहीं माने जाने से नाराज उक्त शिक्षकों ने शुक्रवार को रेहड़ी लेकर फल और सब्जी बेचकर अपना विरोध जताया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक के नेतृत्व में विद्यालय संचालक और शिक्षक लेबर कॉलोनी से सब्जी और फलों की रेहड़ियां लेकर शारदानगर तक पहुंचे। उन्होंने राहगीरों को आवाज लगाकर सब्जी और फल बेचे। डॉ. अशोक मलिक ने केंद्र और राज्य सरकार पर रोजगार छीनने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने कोरोना के नाम पर दो साल से विद्यालय बंद किए हुए हैं। विद्यालय बंद होने से विद्यालय संचालक और शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह अपने बच्चों के लिए रोटी तक की व्यवस्था मुश्किल से कर पा रहे हैं। बीते वर्ष भी सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों और शिक्षकों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की थी, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी। ऐसे में उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केपी सिंह, नीरज रोहिला और समरीन फात्मा ने चेतानी दी कि यदि 30 जून तक आर्थिक पैकेज जारी करने, बिजली का बिल और टैक्स माफ कराने और विद्यालय खोलने के आदेश जारी नहीं किए तो वे खुद निर्णय लेने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में पदम खटाना, प्रवीण गुप्ता, मुकेश सहजवा, शीषपाल, प्रवीण कुमार, हरेंद्र कुमार, वंदना सैनी, अमजद अली, सरफराज खान, मोहसिन आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed