फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Stray dogs killed a baby in a village of Saharanpur

खौफनाक: चीखता रहा मासूम, नोंचते रहे अवारा कुत्ते, बेटे की मौत पर मातम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 06 Aug 2021 03:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Aug 2021 03:16 PM IST
सार

अवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP News: Stray dogs killed a baby in a village of Saharanpur
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। थाना मिर्जापुर के गांव पाड़ली ग्रंट में आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के सामने खेल रहे 12 वर्षीय आमिर पुत्र शादाब को नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पाड़ली ग्रंट में 12 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों के झुंड़ ने मार डाला। इस दौरान भीड़ ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों से क्षत-विक्षत शव को छुड़ाया। दिल दहला देने वाली यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। पाड़ली ग्रंट गांव के शादाब का 12 वर्षीय पुत्र आमिर बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे खेलते हुए घर से कुछ दूरी पर राव माशूक के बाग में पहुंच गए। यहां कहीं से 20-25 आवारा कुत्तों का झुंड आया और बच्चों पर टूट पड़े। आमिर के साथ खेल रहे अब्दुल्ला, जुबैर, ताबिश, तज्जुमल आदि तो जैसे-तैसे वहां से बचकर भाग निकले, लेकिन आमिर को कुत्तों ने घसीट लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। अन्य बच्चों की सूचना पर आमिर के परिजन ग्रामीणों साथ मौके पर पहुंचे। कुत्ते आमिर के शव को नोंच-नोंचकर खा रहे थे। ग्रामीणों ने शव को छुड़ाया। इसके बाद शव को परिजन उठाकर घर ले गए। 
विज्ञापन


आवारा कुत्तों के झुंड का निवाला बने आमिर के परिवार में कोहराम मचा है। क्षत-विक्षत शव को देखकर हर कोई सहम गया। आमिर के पिता शादाब मजदूरी करते हैं। चार भाई-बहनों में आमिर सबसे बड़ा था। आमिर की मां आमरा का रो रोकर बुरा हाल है। आमिर कक्षा दो का छात्र था। मृत आमिर के चाचा ने बताया कि आज उनकी रिश्तेदारी में शादी है। परिवार के अन्य लोग शादी में जा चुके थे। केवल शादाब का परिवार ही रुका हुआ था। उनको भी शादी में पहुंचना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed